ब्रेकिंग
महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा, समुद्र में डूबे पुणे के 8 छात्र, पिकनिक मनाने बीच पर पहुंचा था 48 बच्चों का ग्रुप✦खाने का बकाया पैसे मांगने पर होटल मालिक की पिटाई, 20 लोगों को लेकर दुकान में पहुंचे ग्राहक, CCTV में कैद हुई घटना की तस्वीर✦खगड़िया स्कूल हादसा: भवन निर्माण में वित्तीय अनियमितता का खुलासा, अधिकारी-अभियंता और HM पर कार्रवाई की अनुशंसा✦शराब मामले में जेल जा चुके सत्य प्रकाश मंडल को JDU ने बनाया युवा जिलाध्यक्ष, नियुक्ति पर उठे सवाल✦'मुसहर हो...नहीं कराएंगे डिलिवरी' : हॉस्पिटल से लौटाई गई महिला ने सड़क किनारे बच्चे को दिया जन्म✦महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा, समुद्र में डूबे पुणे के 8 छात्र, पिकनिक मनाने बीच पर पहुंचा था 48 बच्चों का ग्रुप✦खाने का बकाया पैसे मांगने पर होटल मालिक की पिटाई, 20 लोगों को लेकर दुकान में पहुंचे ग्राहक, CCTV में कैद हुई घटना की तस्वीर✦खगड़िया स्कूल हादसा: भवन निर्माण में वित्तीय अनियमितता का खुलासा, अधिकारी-अभियंता और HM पर कार्रवाई की अनुशंसा✦शराब मामले में जेल जा चुके सत्य प्रकाश मंडल को JDU ने बनाया युवा जिलाध्यक्ष, नियुक्ति पर उठे सवाल✦'मुसहर हो...नहीं कराएंगे डिलिवरी' : हॉस्पिटल से लौटाई गई महिला ने सड़क किनारे बच्चे को दिया जन्म

बिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादला

बिहार सरकार के समाज कल्याण विभाग ने 151 बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों (CDPO) का तबादला किया है। कई जिलों में अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि मुख्यालय के कई अधिकारियों को फील्ड पोस्टिंग दी गई है।

बिहार न्यूज
मुख्यालय के अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: पटना से बड़ी खबर आ रही है। समाज कल्याण विभाग ने बड़े पैमाने पर बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है। प्रशासनिक फेरबदल के तहत राज्यभर में 151 CDPO का तबादला किया गया है। सीडीपीओ के तबादले की अधिसूचना विभाग ने जारी किया है। कई जिलों में अधिकारियों की नई तैनाती की गई है तो वही मुख्यालय में तैनात कुछ अधिकारियों को भी फील्ड में पोस्टिंग दी गई है।


मुख्यालय के अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

विभागीय आदेश के अनुसार, समाज कल्याण विभाग मुख्यालय में सहायक निदेशक के पद पर कार्यरत सुमन सिन्हा को पूर्वी चंपारण जिले के आदापुर में CDPO नियुक्त किया गया है। वहीं रंजना सिन्हा को भोजपुर जिले के पीरो में पदस्थापित किया गया है। इसके अलावा, बिहार बाल अधिकार आयोग में कार्यरत अनिता को बक्सर जिले के राजपुर में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


पटना समेत कई जिलों में बदली जिम्मेदारियां

स्थानांतरण सूची के अनुसार भोजपुर जिले के कोईलवर में तैनात सीडीपीओ सुषमा कुमारी का तबादला पटना सदर कर दिया गया है। इसी प्रकार औरंगाबाद जिले के गोह में तैनात ओनम को फतुहा का CDPO बनाया गया है। वहीं मुंगेर सदर की सीडीपीओ रंजना सिन्हा को पटना ग्रामीण में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।


आईसीडीएस निदेशालय में भी हुआ बदलाव

समाज कल्याण विभाग ने आईसीडीएस निदेशालय में भी प्रशासनिक स्तर पर बदलाव किया है। मुजफ्फरपुर के मुशहरी सदर में पदस्थापित सीडीपीओ संजीव प्रियदर्शी का स्थानांतरण आईसीडीएस निदेशालय में सहायक निदेशक के पद पर किया गया है।


योजनाओं के बेहतर संचालन पर रहेगा फोकस

विभाग का कहना है कि इस व्यापक तबादले का उद्देश्य प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाना और राज्यभर में समाज कल्याण विभाग की योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना है। नई तैनाती पाने वाले सभी अधिकारियों को जल्द से जल्द अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है। विभाग को उम्मीद है कि इस प्रशासनिक फेरबदल से योजनाओं के संचालन में बेहतर समन्वय और कार्यकुशलता आएगी।

टैग्स