ब्रेकिंग
गोपालगंज में गंडक के बढ़ते जलस्तर को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, माइकिंग कर ग्रामीणों को किया जा रहा सतर्क✦गणेश पंडाल पर गिरा हाई-वोल्टेज तार, 4 युवकों की दर्दनाक मौत, 3 बुरी तरह झुलसे✦मां के दूध से बच्चे के किडनी-लीवर को नुकसान!, सैंपल में मिले हानिकारक रसायन, KGMU की स्टडी में चौंकाने वाला खुलासा✦पत्नी ने पति को पीटकर मार डाला, हत्या के बाद अधजला शव रेत में दफनाया, बेटे ने खोला राज✦मुख्यमंत्री सचिवालय में भारत-नेपाल सीमा से जुड़े मुद्दों पर अहम बैठक, सीएम सम्राट चौधरी ने की समीक्षा✦गोपालगंज में गंडक के बढ़ते जलस्तर को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, माइकिंग कर ग्रामीणों को किया जा रहा सतर्क✦गणेश पंडाल पर गिरा हाई-वोल्टेज तार, 4 युवकों की दर्दनाक मौत, 3 बुरी तरह झुलसे✦मां के दूध से बच्चे के किडनी-लीवर को नुकसान!, सैंपल में मिले हानिकारक रसायन, KGMU की स्टडी में चौंकाने वाला खुलासा✦पत्नी ने पति को पीटकर मार डाला, हत्या के बाद अधजला शव रेत में दफनाया, बेटे ने खोला राज✦मुख्यमंत्री सचिवालय में भारत-नेपाल सीमा से जुड़े मुद्दों पर अहम बैठक, सीएम सम्राट चौधरी ने की समीक्षा

Bihar News: बिहार के इन शहरों की ट्रैफिक व्यवस्था होगी हाईटेक, AI कैमरों से जाम पर लगेगा ब्रेक; यातायात नियमों का उल्लंघन पड़ेगा भारी

Bihar News: बिहार की चार स्मार्ट सिटी में एडेप्टिव एआई कैमरे लगाए जाएंगे। यह सिस्टम रीयल-टाइम ट्रैफिक कंट्रोल और नियम तोड़ने वालों पर ई-चालान जारी करेगा, जिससे जाम और सड़क हादसों में कमी आने की उम्मीद है।

Bihar News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© AI
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार की चार स्मार्ट सिटी पटना, बिहारशरीफ, भागलपुर और मुजफ्फरपुर में ट्रैफिक व्यवस्था अब हाईटेक होने जा रही है। इन शहरों में एडेप्टिव एआई कैमरे लगाए जाएंगे, जो सिर्फ निगरानी ही नहीं बल्कि ट्रैफिक को स्मार्ट तरीके से नियंत्रित करेंगे।


पुलिस मुख्यालय ने इसका प्रस्ताव परिवहन विभाग को भेज दिया है और संबंधित शहरों में सर्वे का काम भी पूरा हो चुका है। मंजूरी मिलते ही इंस्टॉलेशन शुरू कर दिया जाएगा। अधिकारियों का दावा है कि इससे जाम की समस्या में बड़ी राहत मिलेगी।


पटना में 28 प्रमुख चौराहों पर एआई कैमरे लगाए जाएंगे। यह सिस्टम रीयल-टाइम में वाहनों के दबाव को मापेगा। जिस दिशा में गाड़ियों की संख्या अधिक होगी, वहां सिग्नल का समय बढ़ जाएगा, जबकि कम ट्रैफिक वाली दिशा में सिग्नल जल्दी बदल जाएगा। इससे ट्रैफिक फ्लो बेहतर होगा और अनावश्यक रुकावट कम होगी।


ये कैमरे पारंपरिक सीसीटीवी से अलग होंगे। ये सिर्फ रिकॉर्डिंग नहीं करेंगे, बल्कि नियम तोड़ने वालों का तुरंत ई-चालान जारी करेंगे। हेलमेट न पहनना, सीट बेल्ट न लगाना, मोबाइल पर बात करना, गलत दिशा में वाहन चलाना और ट्रिपल राइडिंग सहित 14 प्रकार के उल्लंघनों पर कार्रवाई होगी।


देश के कई बड़े शहर बंगलूरु, अहमदाबाद, नोएडा, दिल्ली, विशाखापट्टनम, हैदराबाद और गुरुग्राम में यह तकनीक पहले से लागू है और सकारात्मक परिणाम मिले हैं। इन्हीं शहरों के अध्ययन के बाद बिहार में इसे लागू करने का निर्णय लिया गया।


एडीजी ट्रैफिक सुधांशु कुमार के अनुसार, इस तकनीक से सड़क हादसों में 25 प्रतिशत तक कमी और जुर्माना वसूली में 50 प्रतिशत तक सुधार की उम्मीद है। पटना के डाकबंगला चौराहा, आयकर गोलंबर, गांधी मैदान, हाईकोर्ट मोड़, कुर्जी मोड़, दीघा-आशियाना और जेपी गोलंबर जैसे व्यस्त इलाकों में यह प्रणाली विशेष प्रभाव डालेगी। 

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता