ब्रेकिंग
Teldiha Durga Mandir: नवरात्र के पहले दिन तेलडीहा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 KM पैदल चलकर पहुंचे श्रद्धालु✦Patna Cyber Fraud: 12 दिन डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड टीचर से 30 लाख की ठगी, FD तुड़वाकर मंगाए पैसे✦भोजपुर में 12 नाबालिग लड़कियां मुक्त, जबरन डांसर बनाने के आरोप में महिला समेत 2 गिरफ्तार✦बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, जूता खरीदने गये युवक की अपहरण के बाद हत्या✦Bihar IPS Transfer: नारायण उपाध्याय बने फुलवारी शरीफ के SDPO-1, कार्तिकेयन ए.के. वेटिंग फॉर पोस्टिंग✦Teldiha Durga Mandir: नवरात्र के पहले दिन तेलडीहा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 KM पैदल चलकर पहुंचे श्रद्धालु✦Patna Cyber Fraud: 12 दिन डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड टीचर से 30 लाख की ठगी, FD तुड़वाकर मंगाए पैसे✦भोजपुर में 12 नाबालिग लड़कियां मुक्त, जबरन डांसर बनाने के आरोप में महिला समेत 2 गिरफ्तार✦बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, जूता खरीदने गये युवक की अपहरण के बाद हत्या✦Bihar IPS Transfer: नारायण उपाध्याय बने फुलवारी शरीफ के SDPO-1, कार्तिकेयन ए.के. वेटिंग फॉर पोस्टिंग

बिहार : सुबह - सुबह आपसी वर्चस्व को लेकर गोलीबारी, गोली लगने से किसान सहित दो लोग जख्मी

NALANDA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की घटना निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी

बिहार : सुबह - सुबह आपसी वर्चस्व को लेकर गोलीबारी, गोली लगने से किसान सहित दो लोग जख्मी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

NALANDA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की घटना निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला नालंदा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां आपसी वर्चस्व को लेकर सुबह-सुबह गोलीबारी हुई है। इस घटना में गोली लगने से किसान समेत दो लोग बुरी तरह से घायल हो गए। 


मिली जानकारी के अनुसार, जिले के बेना थाना क्षेत्र के अरौत गांव में बदमाशों को गोली चलाने से मना करना गांव के ही अधेड़ दिलीप प्रसाद को महंगा पड़ गया। यहां सुबह-सुबह बदमाशों ने उन्हें गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वहीं उनके साथ एक अन्य को भी गोली लगने की बातें कही जा रही है। फिलहाल दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


बताया जा रहा है कि, अरौत गांव में दूसरे गांव शाहबाजपुर के कुछ युवक का झुंड अपना वर्चस्व जमाने को लेकर गोलीबारी कर रहे थे। गोलीबारी करते देख गांव के ही किसान दिलीप प्रसाद ने इन युवकों को गोली चलाने से मना किया। जो बात बदमाशों को नागवार गुजरी। आज अहले सुबह दालान में बैठे किसान को युवकों के झुंड ने गोली मार दी। जिससे किसान गंभीर रूप से जख्मी हो गए। गोलियों की आवाज को सुन गांव के लोग इधर-उधर भागने लगे।


वहीं, जवाबी हमले में दिलीप प्रसाद की तरफ से भी गोली चलनी शुरू हो गई। जिसमें युवकों के झुंड में श्रीनिवास कुमार को भी गोली लग गई। इस गोलीबारी घटना में कुल दो लोग जख्मी हैं। जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना की जानकारी मिलने पर वेना थानाध्यक्ष संजय कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की और लावारिस अवस्था में दो मोटरसाइकिल को भी जब्त किया है घटना के पीछे आपसी वर्चस्व की बात सामने आ रही है।