ब्रेकिंग
Bihar News: वैशाली नाव हादसा: ट्यूशन के बाद चुपके से भोज खाने निकले बच्चे, जानिए क्या रही हादसे की असली वजह ✦Bihar News: बिहार में वाहन मालिकों की बल्ले-बल्ले! बिना परमिट गाड़ी पर जुर्माने का नियम बदला✦Bihar News : बिहार में कल से फिर शुरू होगा बालू खनन, 212 घाटों से होगा उठाव; पीले और उजले बालू की बढ़ेगी सप्लाई✦Bihar News: मुजफ्फरपुर में खुलेगा रोजगार का नया रास्ता! CM सम्राट चौधरी करेंगे मेगा लेदर पार्क का उद्घाटन, युवाओं को मिलेगा मौका✦सहरसा में 128 लीटर कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद, पिता-पुत्र गिरफ्तार, 1280 बोतलें जब्त✦Bihar News: वैशाली नाव हादसा: ट्यूशन के बाद चुपके से भोज खाने निकले बच्चे, जानिए क्या रही हादसे की असली वजह ✦Bihar News: बिहार में वाहन मालिकों की बल्ले-बल्ले! बिना परमिट गाड़ी पर जुर्माने का नियम बदला✦Bihar News : बिहार में कल से फिर शुरू होगा बालू खनन, 212 घाटों से होगा उठाव; पीले और उजले बालू की बढ़ेगी सप्लाई✦Bihar News: मुजफ्फरपुर में खुलेगा रोजगार का नया रास्ता! CM सम्राट चौधरी करेंगे मेगा लेदर पार्क का उद्घाटन, युवाओं को मिलेगा मौका✦सहरसा में 128 लीटर कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद, पिता-पुत्र गिरफ्तार, 1280 बोतलें जब्त

बिहार : सुबह - सुबह निगरानी विभाग की टीम ने रंगेहाथ लिपिक को किया अरेस्ट, सदर अस्पताल से जुड़ा है मामला

SASARAM : इस वक्त की बड़ी खबर सासाराम से निकलकर सामने आ रही है जहां निगरानी विभाग की टीम ने एक लिपिक को 55,000 घूस लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। यह पूरा मामला सासाराम सदर अस्प

बिहार : सुबह - सुबह निगरानी विभाग की टीम ने रंगेहाथ लिपिक को किया अरेस्ट, सदर अस्पताल से जुड़ा है मामला
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SASARAM : इस वक्त की बड़ी खबर सासाराम से निकलकर सामने आ रही है जहां निगरानी विभाग की टीम ने एक लिपिक को 55,000 घूस लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। यह पूरा मामला सासाराम सदर अस्पताल का बताया जा रहा है।


मिली जानकारी के अनुसार, सासाराम सिविल सर्जन कार्यालय में रिश्वतखोरी का बड़ा खेल चल रहा था। जिसकी सूचना निगरानी विभाग को दी गई थी जिसके बाद निगरानी विभाग की टीम ने दस्तक दी और इस दौरान निगरानी विभाग के टीम ने रंगे हाथ 55000 रिश्वत लेते हुए एक लिपिक को अरेस्ट किया है। बिहार स्वास्थ्य विभाग के सीएस कार्यालय का सहायक लिपिक संतोष कुमार निगरानी के हत्थे चढ़ा है।


बताया जा रहा है कि, संतोष कुमार सासाराम के गौरक्षणी मोहल्ले में एक चाय दुकान से घूस के पैसे लेते निगरानी की टीम ने उसे पकड़ा है। 55 हजार रुपये कैश के साथ उसकी गिरफ्तारी की गई है। गिरफ्तार सहायक को टीम अपने साथ पटना ले गई है।  इस घटना को लेकर सिविल सर्जन डॉ. केएन तिवारी ने बताया कि उन्हें निगरानी के डीएसपी ने इस बात की जानकारी दी है। 


इधर, इस मामले को लेकर डीएसपी पवन कुमार ने बताया है कि 55 हजार के साथ कर्मी को गिरफ्तार किया गया है। उसने रिश्वत किस एवज में ली है, यह अभी पता नहीं चल पाया है। लिपिक संतोष कुमार से निगरानी टीम पटना में पूछताछ करेगी। इसके बाद विस्तृत में जानकारी दी जाएगी।