ब्रेकिंग
जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट

बिहार शिक्षक भर्ती रिजल्ट: बाकी 14 विषयों के नतीजे भी देर रात जारी, BPSC की वेबसाइट पर ऐसे चेक करें परिणाम

PATNA: बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के 5वें दिन बचे हुए 14 विषयों का नतीजे भी शनिवार की देर रात जारी कर दिए गए। बीपीएससी ने माध्यमिक और उच्च माध्यमिक के बचे हुए स

बिहार शिक्षक भर्ती रिजल्ट: बाकी 14 विषयों के नतीजे भी देर रात जारी, BPSC की वेबसाइट पर ऐसे चेक करें परिणाम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के 5वें दिन बचे हुए 14 विषयों का नतीजे भी शनिवार की देर रात जारी कर दिए गए। बीपीएससी ने माध्यमिक और उच्च माध्यमिक के बचे हुए सब्जेक्ट्स के रिजल्ट घोषित कर दिया है। जिसमें माध्यमिक के सभी 10 और उच्च माध्यमिक के बचे हुए चार विषयों का भी परिणाम शामिल हैं।


बीपीएससी के चेयरमैन अतुल प्रसाद ने देर रात ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होने सोशल मीडिया पर अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि, ‘शेष सभी टीआरई परिणाम हमारी वेबसाइट पर अपलोड करने के लिए एनआईसी को भेज दिए गए हैं। 67वें सीसीई के अंतिम परिणाम इस महीने के अंत तक घोषित किए जाएंगे’। 


माध्यमिक की कुल सीट 32,916 थी जबकि 26,204 अभ्यर्थी ही सफल हो सके हैं। विज्ञान, अंग्रेजी, और हिंदी विषय में भी शिक्षक नहीं मिल सके हैं। कैंडिडेट्स बीपीएससी की वेवसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। बीपीएससी 67वें सीसीई का फाइनल रिजल्ट महीने के अंत तक घोषित कर दिया जाएगा। 


अभ्यर्थी शिक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर देख सकते हैं। BPSC Teacher Recruitment Examination Result पर क्लिक करने के बाद अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड, कैप्चा डालना होगा जिसके बाद आपका रिजल्ट आपके सामने होगा।