ब्रेकिंग
बिहार में एक और नेहा निकली शराब तस्कर, इंदौर एक्सप्रेस से शराब के साथ गिरफ्तार, महिला सिपाही में बहाली के लिए कर रही थी तैयारीक्या बिहार में यही शराबबंदी है? मॉडल जैसी दिखने वाली नेहा झा के बाद एक और युवती निकली शराब तस्कर, स्कूटी की डिक्की से 25 लीटर दारू बरामदतेज प्रताप की टीम में नई महिला की एंट्री, कौन हैं प्रिया जिन्हें JJD में बड़ा पद?एक घंटे की बारिश ने खोली DMCH की व्यवस्था की पोल, मेडिसिन से लेकर बच्चा वार्ड तक पहुंचा पानी, मरीज परेशानएक दिन, दो हादसे और तीन मौतें! बेगूसराय में बाढ़ के पानी ने उजाड़ दिए तीन परिवार, 5 साल की मासूम भी नहीं बचीबिहार में एक और नेहा निकली शराब तस्कर, इंदौर एक्सप्रेस से शराब के साथ गिरफ्तार, महिला सिपाही में बहाली के लिए कर रही थी तैयारीक्या बिहार में यही शराबबंदी है? मॉडल जैसी दिखने वाली नेहा झा के बाद एक और युवती निकली शराब तस्कर, स्कूटी की डिक्की से 25 लीटर दारू बरामदतेज प्रताप की टीम में नई महिला की एंट्री, कौन हैं प्रिया जिन्हें JJD में बड़ा पद?एक घंटे की बारिश ने खोली DMCH की व्यवस्था की पोल, मेडिसिन से लेकर बच्चा वार्ड तक पहुंचा पानी, मरीज परेशानएक दिन, दो हादसे और तीन मौतें! बेगूसराय में बाढ़ के पानी ने उजाड़ दिए तीन परिवार, 5 साल की मासूम भी नहीं बची

बिहार : शराब कारोबारियों का विरोध करना पड़ा महंगा, मां-बेटे को मारपीट कर किया जख्मी

MUNGER : बिहार में नीतीश कुमार शराबबंदी को सफल बनाने के लिए पुलिस प्रशासन, ड्रोन और हेलिकॉप्टर को तो लगाये ही हैं। साथ ही अपने समाज सुधार अभियान के तहत आम जनता से भी अपील करते

बिहार : शराब कारोबारियों का विरोध करना पड़ा महंगा, मां-बेटे को मारपीट कर किया जख्मी
First Bihar
2 मिनट

MUNGER : बिहार में नीतीश कुमार शराबबंदी को सफल बनाने के लिए पुलिस प्रशासन, ड्रोन और हेलिकॉप्टर को तो लगाये ही हैं। साथ ही अपने समाज सुधार अभियान के तहत आम जनता से भी अपील करते रहे हैं कि कहीं भी शराब का गलत काम करते देखें तो पुलिस को इसकी सूचना दें। लेकिन मुंगेर में एक मां बेटे को शराब कारोबारियों का विरोध करना महंगा पड़ गया।


दरअसल, मुंगेर में मुफस्सिल थाना अंतर्गत नौवागढ़ी महादेवपुर में मंगलवार की देर शाम शराब कारोबारी पड़ोसी ने पड़ोस में रहने वाले मां-बेटे को मारपीट कर जख्मी कर दिया। दोनो मां-बेटे को इलाज केलिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों के सर काफी चोटें आई है। अभी भी दोनों का इलाज चल रहा है।


सदर अस्पताल में इलाजरत हेमलता देवी और बेटा मनीष कुमार ने बताया कि पड़ोसी के द्वारा अवैध शराब का कारोबार किया जाता है। जिस कारण वहां अक्सर लोगों की भीड़ जमा रहती है। मंगलवार को रास्ते में एक ई-रिक्शा लगा हुआ था। जब मनीष ने विरोध किया, तो शराब कारोबारी ने उन दोनों के साथ जमकर मारपीट किया। हालांकि मनीष ने मारपीट करने वाले पड़ोसी की शिकायत थाना में नही की है। न ही शराब कारोबारी का नाम बताया।