ब्रेकिंग
बाढ़ पीड़ितों के लिए बड़ी राहत: आज खातों में आएंगे 7 हजार रुपये, 579 करोड़ की सहायता राशि ट्रांसफर करेंगे CM सम्राटबिहार के इस रूट पर अब देना होगा टोल टैक्स: SH-58 पर जल्द बनेगा नया प्लाजा, जानिए कब से शुरू होगी वसूलीपटना जंक्शन पर रेलवे का बड़ा एक्शन, 20 ट्रेनों की पैंट्री कारों में छापेमारी; पानी से लेकर खाने-पीने की चीजों तक में मिलीं खामियांसावधान! कहीं आप भी तो नहीं कर रहे हैं हैसियत से ज्यादा लेनदेन? जरा सी चूक से हमेशा के लिए फ्रीज हो जाएगा बैंक खाताबिहार दारोगा परीक्षा: गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं, रडार पर आए 'ज्यादा रिजल्ट' वाले टॉप 20 सेंटर... EOU ने BPSC से मांगी लिस्टबाढ़ पीड़ितों के लिए बड़ी राहत: आज खातों में आएंगे 7 हजार रुपये, 579 करोड़ की सहायता राशि ट्रांसफर करेंगे CM सम्राटबिहार के इस रूट पर अब देना होगा टोल टैक्स: SH-58 पर जल्द बनेगा नया प्लाजा, जानिए कब से शुरू होगी वसूलीपटना जंक्शन पर रेलवे का बड़ा एक्शन, 20 ट्रेनों की पैंट्री कारों में छापेमारी; पानी से लेकर खाने-पीने की चीजों तक में मिलीं खामियांसावधान! कहीं आप भी तो नहीं कर रहे हैं हैसियत से ज्यादा लेनदेन? जरा सी चूक से हमेशा के लिए फ्रीज हो जाएगा बैंक खाताबिहार दारोगा परीक्षा: गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं, रडार पर आए 'ज्यादा रिजल्ट' वाले टॉप 20 सेंटर... EOU ने BPSC से मांगी लिस्ट

बिहार के इस रूट पर अब देना होगा टोल टैक्स: SH-58 पर जल्द बनेगा नया प्लाजा, जानिए कब से शुरू होगी वसूली

Bihar Road Toll Tax Update: बिहार के भागलपुर जिले में SH-58 पर नया हाईटेक टोल प्लाजा बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। नवगछिया जीरोमाइल में बनने वाले इस टोल प्लाजा पर फास्टैग और डिजिटल सिस्टम से यूजर फी वसूली की जाएगी। टोल प्लाजा पर कितना खर्च होगा...

बिहार के इस रूट पर अब देना होगा टोल टैक्स: SH-58 पर जल्द बनेगा नया प्लाजा, जानिए कब से शुरू होगी वसूली
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Road Toll Tax Update: भागलपुर के नवगछिया जीरोमाइल में स्टेट हाइवे-58 पर अत्याधुनिक टोल प्लाजा बनाया जाएगा. नवगछिया-भटगामा-उदाकिशुनगंज SH-58 से गुजरने वाले वाहनों से यूजर फी यानी टोल टैक्स की वसूली के लिए यह व्यवस्था की जा रही है. टोल प्लाजा के निर्माण और इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन सिस्टम लगाने पर कुल 12.79 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे.


बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड (BSRDCL) ने टोल प्लाजा के निर्माण, सिविल कार्य और इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) सिस्टम लगाने के लिए निविदा जारी कर दी है. योजना के तहत टोल प्लाजा पर फास्टैग और अन्य डिजिटल माध्यमों से टोल वसूली की व्यवस्था की जाएगी.


टोल प्लाजा में लगाए जाएंगे हाईटेक सिस्टम

परियोजना के तहत टोल प्लाजा का पूरा सिविल ढांचा तैयार किया जाएगा. इसके साथ ही टोल वसूली के लिए जरूरी सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर भी लगाए जाएंगे. इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन सिस्टम के जरिए वाहनों से डिजिटल तरीके से यूजर फी वसूली की जाएगी.


चयनित एजेंसी को टोल प्लाजा के निर्माण के साथ ही इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम को पूरी तरह चालू करने और उसके संचालन एवं रखरखाव की जिम्मेदारी भी दी जाएगी. निर्माण से लेकर सिस्टम को पूरी तरह चालू करने के लिए तीन महीने की समय सीमा तय की गई है.


28 सितंबर को खुलेगी निर्माण की निविदा

बीएसआरडीसीएल की ओर से जारी निविदा के अनुसार टोल प्लाजा के निर्माण से संबंधित तकनीकी और वित्तीय बोली 28 सितंबर को खोली जाएगी. इसके बाद चयनित एजेंसी को तय समय सीमा के भीतर निर्माण और इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन सिस्टम का काम पूरा करना होगा.


टोल टैक्स वसूली के लिए अलग एजेंसी होगी नियुक्त

टोल प्लाजा के निर्माण के अलावा वाहनों से यूजर फी वसूलने के लिए अलग एजेंसी का चयन किया जाएगा. इसके लिए भी निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. टोल टैक्स संग्रहण से जुड़ी निविदा 6 अक्टूबर को खोली जाएगी.


चयनित एजेंसी को टोल प्लाजा पर निर्धारित नियमों और दरों के अनुसार वाहनों से यूजर फी वसूलने की जिम्मेदारी दी जाएगी. एजेंसी की ओर से वसूली गई राशि निर्धारित प्रक्रिया के तहत कारपोरेशन को जमा कराई जाएगी.


सालाना 11.31 करोड़ रुपये कलेक्शन का लक्ष्य

बीएसआरडीसीएल ने नवगछिया जीरोमाइल टोल प्लाजा से सालाना 11.31 करोड़ रुपये यूजर फी कलेक्शन का लक्ष्य तय किया है. टोल प्लाजा शुरू होने के बाद SH-58 से गुजरने वाले हल्के, मध्यम और भारी व्यावसायिक वाहनों से निर्धारित दरों के अनुसार टोल टैक्स वसूला जाएगा.


नवगछिया-भटगामा-उदाकिशुनगंज स्टेट हाइवे-58 पर टोल प्लाजा शुरू होने के बाद इस मार्ग से नियमित रूप से आने-जाने वाले वाहन चालकों को यूजर फी का भुगतान करना होगा. टोल वसूली के लिए फास्टैग समेत डिजिटल माध्यमों का इस्तेमाल किया जाएगा.