ब्रेकिंग
Bihar News: अब सड़क नहीं, हेलीकॉप्टर से घूमिए बिहार! पटना से राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर की उड़ान, किराया जानकर चौंक जाएंगेBihar News : NEET फर्जीवाड़े में बड़ा अपडेट! 72 घंटे की पूछताछ के बाद 29 आरोपी भेजे गए जेलBihar News : बीच सफर में खराब हुई रांची-पटना वंदे भारत, मालगाड़ी के इंजन से पहुंची पटना; यात्रियों ने झेली 9 घंटे की फजीहतBihar weather : बिहार में फिर बदला मौसम! 19 जिलों में बारिश की चेतावनी, इन 6 जिलों में ठनका का हाई अलर्ट15 अगस्त 2027 से दौड़ेगी भारत की पहली बुलेट ट्रेन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया पूरा प्लानBihar News: अब सड़क नहीं, हेलीकॉप्टर से घूमिए बिहार! पटना से राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर की उड़ान, किराया जानकर चौंक जाएंगेBihar News : NEET फर्जीवाड़े में बड़ा अपडेट! 72 घंटे की पूछताछ के बाद 29 आरोपी भेजे गए जेलBihar News : बीच सफर में खराब हुई रांची-पटना वंदे भारत, मालगाड़ी के इंजन से पहुंची पटना; यात्रियों ने झेली 9 घंटे की फजीहतBihar weather : बिहार में फिर बदला मौसम! 19 जिलों में बारिश की चेतावनी, इन 6 जिलों में ठनका का हाई अलर्ट15 अगस्त 2027 से दौड़ेगी भारत की पहली बुलेट ट्रेन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया पूरा प्लान

बिहार से गुजर रहा है ट्रफ लाइन, 2 दिनों तक पटना समेत कई जिलों में आंधी-बारिश की संभावना

PATNA : दक्षिण-पश्चिम मानसून अभी बिहार पर विशेष रुप से मेहरबान हैं. जिसके बाद से राज्य के सभी इलाकों में बारिश हो रही है. मौसम विभाग के अनुसार राज्य के सीमावर्ती इलाके से मानसून की

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : दक्षिण-पश्चिम मानसून अभी बिहार पर विशेष रुप से मेहरबान हैं. जिसके बाद से राज्य के सभी इलाकों में बारिश हो रही है. मौसम विभाग के अनुसार राज्य के सीमावर्ती इलाके से मानसून की ट्रफ लाइन गुजर रही है जिसके कारणकई इलाकों में अगले दो दिनों तक बारिश होती रहेगी. 

वहीं उत्तरी बिहार में अभी भारी बारिश हो रही है. इस तरह की स्थिती अगले दो दिनों तक बनी रहेगी. पटना मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों का कहना है  कि हिमालय के तराई वााले इलाके में मानसून काफी सक्रिय है. जिसके कारण अगले दो दिनों तक झमाझम बारिश होने की संभावना है. राजधानी में रविवार को अधिकतम तामपान 33.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. 

वहीं राज्य के कई जिलों में सोमवार को झमाझम बारिश के साथ-साथ वज्रपात की आशंका है. इसे लेकर मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि वज्रपात के दौरान लोगों को वज्रपात के दौरान घर में ही रहना ज्यादा सुरक्षित है. खासकर हिमालय के तराई वाले इलाकों में वज्रपात की घटनाओं में वृद्धि देखी जा रही है, जिसे लेकर लोगों से कम बाहर निकलने की अपील की है.