ब्रेकिंग
धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....

बिहार से बड़ी खबर: गंडक नदी में फंसी सैकड़ों लोगों से भरी नाव, गंगा स्नान के बाद लौट रहे थे पटना

HAJIPUR: इस वक्त की बड़ी खबर वैशाली से आ रही है, जहां गंगा स्नान के लिए सोनपुर पहुंचे लोगों की नाव गंडक नदी में फंस गई। इस घटना के बाद नाव पर सवार लोगों के बीच चीख पुकार मच गई। नाव

बिहार से बड़ी खबर: गंडक नदी में फंसी सैकड़ों लोगों से भरी नाव, गंगा स्नान के बाद लौट रहे थे पटना
Mukesh Srivastava
2 मिनट

HAJIPUR: इस वक्त की बड़ी खबर वैशाली से आ रही है, जहां गंगा स्नान के लिए सोनपुर पहुंचे लोगों की नाव गंडक नदी में फंस गई। इस घटना के बाद नाव पर सवार लोगों के बीच चीख पुकार मच गई। नाव पर सवार सभी लोग राजधानी पटना और जहानाबाद के रहने वाले बताए जा रहे हैं जो गंगा स्नान के लिए सोनपुर आए थे। करीब 200 लोग नाव पर सवार होकर सोनपुर से पटना लौट रहे थे। इसी दौरान कोनहारा घाट के पास बीच नदी में नाव फंस गई।


किसी तरह से घटना की जानकारी स्थानीय प्रशासन तक पहुंची जिसके बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। वैशाली जिला प्रशासन की सूचना पर मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की चार टीमों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। इस दौरान करीब 100 लोगों का रेस्क्यू किया गया। बाद में पुलिस की डर से नाव चालक नाव पर सवार बाकी लोगों लेकर मौके से फरार हो गया। एसडीआरएफ की टीम नाव को तलाश कर रही है। मौके पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौजूद हैं। 


जानकारी के मुताबिक अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी परेशानी हुई। एसडीआरएफ के मुताबिक नाव पर सवार आधा से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है जबकि नाव पर अब भी करीब 100 लोग सवार हैं। जिन्हें लेकर नाविक मौके से फरार हो गया है। राहत की खबर है कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। फिलहाल एसडीआरएफ की टीम नाव को तलाश कर रही है। गनीमत की बात रही कि आज एक बड़ा हादसे होते होते टल गया।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें