ब्रेकिंग
धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....

बिहार से बड़ी खबर: भीषण गर्मी के कारण सैनिक स्कूल के 35 बच्चे बीमार

NALANDA : इस वक्त की बड़ी खबर नालंदा से आ रही है, जहां एक साथ 35 बच्चों के बीमार होने से अफरा-तफरी मच गई है। सभी बच्चे नालंदा स्थित सैनिक स्कूल के बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है

बिहार से बड़ी खबर:  भीषण गर्मी के कारण सैनिक स्कूल के 35 बच्चे बीमार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA : इस वक्त की बड़ी खबर नालंदा से आ रही है, जहां एक साथ 35 बच्चों के बीमार होने से अफरा-तफरी मच गई है। सभी बच्चे नालंदा स्थित सैनिक स्कूल के बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि भीषण गर्मी के कारण सभी बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। आनन-फानन में सभी बच्चों को इलाज के लिए पावापुरी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।


बताया जा रहा है कि सैनिक स्कूल के 83 बच्चे स्कूल ट्रीप पर कहीं बाहर घूमने के लिए गए थे। रविवार को सभी बच्चें लौटकर नालंदा पहुंचे थे। आज अचानक बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी। एक के बाद एक 35 बच्चे बीमार हो गए। जिसके बाद स्कूल प्रशासन में हड़कंप मच गया।


तत्काल सभी बच्चों को इलाज के लिए पावापुरी स्थित मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। बच्चों का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने सभी बच्चों को खतरे से बाहर बताया है। डॉक्टरों के मुताबिक बच्चों की हालत स्थित है और उनकी हालत में सुधार हो रहा है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें