ब्रेकिंग
CM सम्राट का बड़ा एक्शन, सरकार को चुनौती देने वाले 8 CO समेत 15 अफसरों को किया सस्पेंड✦125 यूनिट फ्री बिजली छोड़ने के लिए SMS भेजेगी बिहार सरकार… इस दिन से शुरू होगा अभियान✦पटना के डाकबंगला चौराहा पर इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से अलगली की आशंका✦छठ से पहले पटना के लोगों को बड़ी सौगात: आज से शुरू होगी वाटर मेट्रो सेवा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुलाई कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसले ले सकती है सरकार✦CM सम्राट का बड़ा एक्शन, सरकार को चुनौती देने वाले 8 CO समेत 15 अफसरों को किया सस्पेंड✦125 यूनिट फ्री बिजली छोड़ने के लिए SMS भेजेगी बिहार सरकार… इस दिन से शुरू होगा अभियान✦पटना के डाकबंगला चौराहा पर इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से अलगली की आशंका✦छठ से पहले पटना के लोगों को बड़ी सौगात: आज से शुरू होगी वाटर मेट्रो सेवा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुलाई कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसले ले सकती है सरकार

बिहार से बड़ी खबर: अगलगी की घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, चार झुलसे

AURANGABAD: इस वक्त की बड़ी खबर औरंगाबाद से आ रही है, जहां अगलगी की घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है जबकि चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। घटना के ब

बिहार से बड़ी खबर: अगलगी की घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, चार झुलसे
Mukesh Srivastava
2 मिनट

AURANGABAD: इस वक्त की बड़ी खबर औरंगाबाद से आ रही है, जहां अगलगी की घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है जबकि चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई है।


दरअसल, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हेतमपुर गांव में गुरुवार को एक घर में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। अगलगी की इस घटना के बाद ग्रामीणों में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और आग को बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि लोगों की हालत खराब हो गई।


इस दौरान घर में फंसे एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए। आनन-फानन में सभी झुलसे लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे हैं।