ब्रेकिंग
Bihar News: पितृपक्ष महासंगम मेले की तैयारी तेज, 5 जिलों से 10 BAS अफसर गया में प्रतिनियुक्त...पटना में गणेश चतुर्थी की धूम, लालबाग के राजा ने पहना 55 लाख का मुकुट; राज्यपाल ने उतारी आरतीसाइबर ठगों से सावधान: शादी का कार्ड डाउनलोड करते ही खाते से उड़ गए 1.76 लाख रुपये, WhatsApp पर आया था APK मैसेजUCC को लेकर NDA में बढ़ा घमासान: JDU बोली- बिहार में नहीं लागू होगा, BJP ने कहा- शाह ने कहा है तो होकर रहेगा; मांझी-चिराग-कुशवाहा ने नहीं खोले पत्तेगुजरात में नाले का भी पानी बढ़ जाता तो PM पहुंच जाते, बिहार से भेदभाव क्यों? NDA सरकार से तेजस्वी का सवालBihar News: पितृपक्ष महासंगम मेले की तैयारी तेज, 5 जिलों से 10 BAS अफसर गया में प्रतिनियुक्त...पटना में गणेश चतुर्थी की धूम, लालबाग के राजा ने पहना 55 लाख का मुकुट; राज्यपाल ने उतारी आरतीसाइबर ठगों से सावधान: शादी का कार्ड डाउनलोड करते ही खाते से उड़ गए 1.76 लाख रुपये, WhatsApp पर आया था APK मैसेजUCC को लेकर NDA में बढ़ा घमासान: JDU बोली- बिहार में नहीं लागू होगा, BJP ने कहा- शाह ने कहा है तो होकर रहेगा; मांझी-चिराग-कुशवाहा ने नहीं खोले पत्तेगुजरात में नाले का भी पानी बढ़ जाता तो PM पहुंच जाते, बिहार से भेदभाव क्यों? NDA सरकार से तेजस्वी का सवाल

बिहार से बड़ी खबर: आग में झुलसकर एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, दो मासूम और पति-पत्नी जिंदा जले

BEGUSARAI: इस वक्त की बड़ी खबर बेगूसराय से आ रही है, जहां शॉर्ट सर्किट से लगी आग में झुलसकर एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।मृतकों में पति-पत्नी और उनके दो मासूम बच्

बिहार से बड़ी खबर: आग में झुलसकर एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, दो मासूम और पति-पत्नी जिंदा जले
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: इस वक्त की बड़ी खबर बेगूसराय से आ रही है, जहां शॉर्ट सर्किट से लगी आग में झुलसकर एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।मृतकों में पति-पत्नी और उनके दो मासूम बच्चे शामिल हैं। इस घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया है। घटना बछवारा थाना क्षेत्र के अरवा पंचायत के वार्ड नंबर 8 की है।


मृतकों की पहचान वार्ड नंबर 8 निवासी नीरज कुमार और उनकी पत्नी कविता देवी और दो बेटे लव, कुश के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बीती रात शॉर्ट सर्किट के कारण एक घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और धीरे-धीरे आसपास के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। अगलगी की घटना के बाद इलाके में भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। लोगों ने आग बूझने की कोशिश की लेकर आग की लपटें इतनी तेज थी कि उसपर काबू पाना मुश्किल हो गया। अगलगी की इस घटना में घर में सो रहे चार लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। 


स्थानीय लोगों ने बताया है कि बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी है। मृतकों में पति-पत्नी और उसके दो बच्चे शामिल हैं। दो शवों को बरामद कर लिया गया है और बाकी बचे दो शवों को तलाश किया जा रहा है। इस घटना के बाद इलाके में कोहराम मचा हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करने के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना को लेकर बिजली विभाग के प्रति लोगों में गहरा आक्रोश है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता