ब्रेकिंग
पोखरे में जिउतिया स्नान के दौरान बड़ा हादसा... डूबने से चार बच्चियों की मौत, गांव में पसरा मातम✦निजी अस्पताल में महिला की मौत के बाद बवाल... परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, जमकर की तोड़फोड़✦Bihar Panchayat Election 2026: बिहार पंचायत चुनाव 2026 पर बड़ा सस्पेंस! परिसीमन से बदल जाएगा मुखिया का पूरा खेल, जानिए कब होगा चुनाव?✦Bihar Politics : JDU में अंदर ही अंदर क्या चल रहा? अनंत-नीरज विवाद के बीच नीतीश 10 मिनट रुके, फिर निशांत की एंट्री✦बिहार की इस रेल परियोजना ने पकड़ी रफ्तार... 1163 करोड़ का टेंडर जारी, नवगछिया से जुड़ेंगे देवघर और सीमांचल✦पोखरे में जिउतिया स्नान के दौरान बड़ा हादसा... डूबने से चार बच्चियों की मौत, गांव में पसरा मातम✦निजी अस्पताल में महिला की मौत के बाद बवाल... परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, जमकर की तोड़फोड़✦Bihar Panchayat Election 2026: बिहार पंचायत चुनाव 2026 पर बड़ा सस्पेंस! परिसीमन से बदल जाएगा मुखिया का पूरा खेल, जानिए कब होगा चुनाव?✦Bihar Politics : JDU में अंदर ही अंदर क्या चल रहा? अनंत-नीरज विवाद के बीच नीतीश 10 मिनट रुके, फिर निशांत की एंट्री✦बिहार की इस रेल परियोजना ने पकड़ी रफ्तार... 1163 करोड़ का टेंडर जारी, नवगछिया से जुड़ेंगे देवघर और सीमांचल

बिहार: स्कॉर्पियो ने दो साइकिल सवार को रौंदा, एक की मौत

BEGUSARAI: घटना बेगूसराय की है, जहां सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। यहां, एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने दो साइकिल सवार युवक को रौंद दिया। घटना के बाद एक युवक की स्पॉट डेथ हो गई, जब

बिहार: स्कॉर्पियो ने दो साइकिल सवार को रौंदा, एक की मौत
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI: घटना बेगूसराय की है, जहां सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। यहां, एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने दो साइकिल सवार युवक को रौंद दिया। घटना के बाद एक युवक की स्पॉट डेथ हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना गढ़हरा सहायक थाना क्षेत्र के रेलवे इंटर कालेज के पास घटी है। मृतक बारो गांव का रहने वाला 28 साल का रेलवे विभाग का कर्मचारी मोहन कुमार बताया जा रहा है। 



घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक़ रात को वह ग्रुप डिस्कशन से पढ़ाई खत्म होने के बाद वह अपने घर लौट रहा था। इस दौरान उसके साथ उसका एक दोस्त भी था। गढ़हरा इंटर कालेज के पास अचानक स्कार्पियो ने दोनों को कुचल दिया। इस घटना में मोहन की मौके हो गई। वहीं, उसके दोस्त की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। सूचना पाकर गढ़हारा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। 



बताया जा रहा है कि बीते 2 मई को ही मृतक मोहन कुमार शादी के बंधन में बंधा था। मोहन कुमार गढ़हरा रेलवे में टेक्नीशियन था। साथ ही सचिवालय की नौकरी के लिए भी वह तैयारी कर रहा था। घटना के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है। वहीं, परिजनों के बीच चीख-पुकार मच गई है। 

टैग्स