ब्रेकिंग
बिहार में एक और नेहा निकली शराब तस्कर, इंदौर एक्सप्रेस से शराब के साथ गिरफ्तार, महिला सिपाही में बहाली के लिए कर रही थी तैयारीक्या बिहार में यही शराबबंदी है? मॉडल जैसी दिखने वाली नेहा झा के बाद एक और युवती निकली शराब तस्कर, स्कूटी की डिक्की से 25 लीटर दारू बरामदतेज प्रताप की टीम में नई महिला की एंट्री, कौन हैं प्रिया जिन्हें JJD में बड़ा पद?एक घंटे की बारिश ने खोली DMCH की व्यवस्था की पोल, मेडिसिन से लेकर बच्चा वार्ड तक पहुंचा पानी, मरीज परेशानएक दिन, दो हादसे और तीन मौतें! बेगूसराय में बाढ़ के पानी ने उजाड़ दिए तीन परिवार, 5 साल की मासूम भी नहीं बचीबिहार में एक और नेहा निकली शराब तस्कर, इंदौर एक्सप्रेस से शराब के साथ गिरफ्तार, महिला सिपाही में बहाली के लिए कर रही थी तैयारीक्या बिहार में यही शराबबंदी है? मॉडल जैसी दिखने वाली नेहा झा के बाद एक और युवती निकली शराब तस्कर, स्कूटी की डिक्की से 25 लीटर दारू बरामदतेज प्रताप की टीम में नई महिला की एंट्री, कौन हैं प्रिया जिन्हें JJD में बड़ा पद?एक घंटे की बारिश ने खोली DMCH की व्यवस्था की पोल, मेडिसिन से लेकर बच्चा वार्ड तक पहुंचा पानी, मरीज परेशानएक दिन, दो हादसे और तीन मौतें! बेगूसराय में बाढ़ के पानी ने उजाड़ दिए तीन परिवार, 5 साल की मासूम भी नहीं बची

बिहार: बीच सड़क पर स्कूल वैन में लगी भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से आग का गोला बनी गाड़ी

BHAGALPUR: भागलपुर के नवगछिया में सोमवार को एक चलती स्कूल वैन में अचानक आग लग गई। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोग जान बचाकर इधर-उधर भागले लगे। घटना परबत्त

बिहार: बीच सड़क पर स्कूल वैन में लगी भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से आग का गोला बनी गाड़ी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BHAGALPUR: भागलपुर के नवगछिया में सोमवार को एक चलती स्कूल वैन में अचानक आग लग गई। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोग जान बचाकर इधर-उधर भागले लगे। घटना परबत्ता थाना क्षेत्र के जगतपुर गरैया गांव के पास की है।


बताया जा रहा है कि नवगछिया के एक निजी स्कूल की वैन भागलपुर जा रही थी। इसी दौरान बड़ा हादसा हो गया। वैन के इंजन में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। वैन में मौजूद ड्राइवर ने गाड़ी से कूदकर किसी तरह से अपनी जान बचाई।


गनीमत की बात रही कि वैन में बच्चे नहीं थे, नहीं तो आज एक बड़ा हादसा हो सकता था। ड्राइवर ने बताया कि वैन के अगले हिस्से से पहले धुआं निकला और जबतक कुछ समझ पाता गाड़ी में आग लग गई। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। जिसके बाद दमकल की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।