ब्रेकिंग
'विपक्ष के नेताओं को बुलाना ही सिर्फ इनका काम', सुनील सिंह से ED की पूछताछ पर बोले तेजस्वी यादव, निशांत को धक्का देने पर क्या कहा?✦Bihar News: हाईवे पर गाड़ी खराब हुई या हुआ हादसा तो नहीं होना पड़ेगा परेशान, बस एक QR कोड स्कैन करते ही मिलेगी अस्पताल से लेकर अधिकारियों तक की जानकारी✦बिहार में गजब के इंजीनियर! RCD सचिव का आदेश भी रद्दी की टोकरी में डाला...अब सर्विस बुक में दर्ज हुई चेतावनी✦Bihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! राज्यपाल सचिवालय से 4 अफसरों की छुट्टी, गोपाल कुमार समेत इन अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति खत्म✦मुंगेर में JDU नेता के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, 7 खोखे बरामद; जमीन विवाद में भू-माफियाओं पर शक, इलाके में मचा हड़कंप!✦'विपक्ष के नेताओं को बुलाना ही सिर्फ इनका काम', सुनील सिंह से ED की पूछताछ पर बोले तेजस्वी यादव, निशांत को धक्का देने पर क्या कहा?✦Bihar News: हाईवे पर गाड़ी खराब हुई या हुआ हादसा तो नहीं होना पड़ेगा परेशान, बस एक QR कोड स्कैन करते ही मिलेगी अस्पताल से लेकर अधिकारियों तक की जानकारी✦बिहार में गजब के इंजीनियर! RCD सचिव का आदेश भी रद्दी की टोकरी में डाला...अब सर्विस बुक में दर्ज हुई चेतावनी✦Bihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! राज्यपाल सचिवालय से 4 अफसरों की छुट्टी, गोपाल कुमार समेत इन अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति खत्म✦मुंगेर में JDU नेता के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, 7 खोखे बरामद; जमीन विवाद में भू-माफियाओं पर शक, इलाके में मचा हड़कंप!

Bihar School News: शिक्षा मंत्री के गृह जिले में स्कूली छात्रों को बना दिया मजदूर, पढ़ाई के बदले मासूम बच्चों से उठवाई बोरियां; Video Viral

Bihar School News: बिहार का शिक्षा विभाग लाख कोशिश कर ले लेकिन स्कूलों की व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है. लगातार एक्शन के बावजूद बिहार के शिक्षक सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं.

Bihar School News
बच्चों से स्कूल में मजदूरी
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar School News: शिक्षा मंत्री सुनील कुमार के गृह जिले गोपालगंज में एक सरकारी स्कूल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में स्कूली बच्चे स्कूल के लिए आई राशन की बोरियां ढोते नजर आ रहें। इसी दौरान किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।


वायरल वीडियो कटेया प्रखंड के कन्या मध्य विद्यालय का बताया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को पूरे मामले की जांच का आदेश दे दिए हैं। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार के विधानसभा क्षेत्र में सरकारी स्कूल के इस वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है, कि कैसे चावल की बोरियां बच्चों से उठवाकर स्कूल में रखवाई जा रहीं हैं। 


जिन हाथों में किताबें होनी चाहिए, उन बच्चों के हाथों में प्रधानाध्यापक ने बोरियां थमा दी, तो सवाल उठना स्वाभाविक भी है। स्कूल में शिक्षा लेने गए बच्चों से प्रधानाध्यापक भरत कुमार गुप्ता बोरियां उठवा रहे हैं। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि एक वीडियो संज्ञान में आया है, प्रधानाध्यापक से शॉ कॉज किया गया है। शॉ कॉज का जवाब आते ही कार्रवाई की जाएगी। देखने वाली बात होगी कि शिक्षा विभाग क्या एक्शन लेता है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता