ब्रेकिंग
पटना में ध्वनि और पर्यावरण प्रदूषण पर हाईकोर्ट सख्त, लापरवाही पर थानेदारों को लगाई फटकारबुलेट ट्रेन से सिर्फ पांच घंटे में पटना से दिल्ली, बिहार में 200 नई ट्रेनों की योजना; रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा ऐलानबिहार दारोगा भर्ती परीक्षा: BPSSC ने जारी किया मुख्य लिखित परीक्षा का रिजल्ट, PET के लिए इतने अभ्यर्थी चयनितBihar News: CM सम्राट ने 'नीतीश मिश्रा' समेत कैबिनेट के तीन दिग्गजों को दी अतिरिक्त जिम्मेदारी, विधानसभा में बनेंगे मुख्यमंत्री की आवाज...बिहार बीएड CET 2026 का रिजल्ट जारी, वैशाली के हिमांशु अजनबी और कटिहार के विवेक कुमार बने टॉपरपटना में ध्वनि और पर्यावरण प्रदूषण पर हाईकोर्ट सख्त, लापरवाही पर थानेदारों को लगाई फटकारबुलेट ट्रेन से सिर्फ पांच घंटे में पटना से दिल्ली, बिहार में 200 नई ट्रेनों की योजना; रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा ऐलानबिहार दारोगा भर्ती परीक्षा: BPSSC ने जारी किया मुख्य लिखित परीक्षा का रिजल्ट, PET के लिए इतने अभ्यर्थी चयनितBihar News: CM सम्राट ने 'नीतीश मिश्रा' समेत कैबिनेट के तीन दिग्गजों को दी अतिरिक्त जिम्मेदारी, विधानसभा में बनेंगे मुख्यमंत्री की आवाज...बिहार बीएड CET 2026 का रिजल्ट जारी, वैशाली के हिमांशु अजनबी और कटिहार के विवेक कुमार बने टॉपर

बिहार की शिक्षा व्यवस्था भगवान भरोसे! पढ़ाई छोड़ बच्चों से करवाई जा रही मजदूरी, सरकारी स्कूल के छात्रों का वीडियो वायरल

Bihar News: बेतिया के सरकारी स्कूल में बच्चों से पढ़ाई के समय लकड़ी ढुलवाने का वीडियो वायरल हुआ है, जिससे शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठे हैं और जांच की मांग तेज हो गई है।

Bihar News
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार में शिक्षा व्यवस्था भगवान भरोसे चल रही है। ऐसा हम नहीं कहते बल्कि तस्वीरें बयां कर रही हैं। बेतिया के गौनाहा प्रखंड के बेलसंडी पंचायत स्थित राजकीय मध्य विद्यालय बेलसंडी से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पढ़ाई के समय बच्चों से लकड़ी ढोने का काम कराए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है हालांकि फर्स्ट बिहार डॉट कॉम वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।


वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। वायरल वीडियो में स्कूल यूनिफॉर्म पहने बच्चे साइकिल पर लकड़ी लादकर विद्यालय परिसर में लाते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह घटना स्कूल समय की है, जब बच्चों को कक्षा में होना चाहिए था, लेकिन उनसे श्रम कराया गया।


इस घटना को लेकर अभिभावकों और ग्रामीणों ने स्कूल प्रबंधन पर गंभीर सवाल उठाए हैं। मामले पर जब विद्यालय की प्रधान शिक्षिका शैलजा कुमारी से फोन पर संपर्क किया गया, तो उन्होंने शिक्षकों की कमी और संसाधनों के अभाव की बात कही। साथ ही स्वीकार किया कि बच्चों से लकड़ी ढुलवाना गलत है और आगे से ऐसा नहीं होगा।


वहीं, लकड़ी ला रहे छात्र विकास कुमार, आकाश कुमार और विराज कुमार ने बताया कि वे मिड-डे मील के लिए लकड़ी लेकर आ रहे थे और यह काम उन्हें शिक्षिका के कहने पर करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि विद्यालय शिक्षा का केंद्र होता है, जहां बच्चों का भविष्य गढ़ा जाता है। 


ऐसे में उनसे इस तरह का काम कराना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, इस संबंध में शिक्षा विभाग के अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनका पक्ष सामने नहीं आ सका।

बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट..

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता