ब्रेकिंग
अनंत सिंह की घुड़दौड़ प्रतियोगिता में शामिल होगा 12 साल का सज्जाद, बोला- थार जीतकर प्रयागराज ले जाऊंगा✦RJD MLC सुनील सिंह से ED की 8 घंटे पूछताछ, बाहर निकलते ही बोले- ई दाल घोटाला क्या होता है?..दाल से मकान बनता है क्या?✦हाजीपुर कोर्ट में पेश हुईं एक्ट्रेस अक्षरा सिंह, हर्ष फायरिंग मामले में बढ़ीं मुश्किलें✦विप के पूर्व सभापति अवधेश नारायण सिंह की हो गई फजीहत, लिपिक निजी सहायक और डाटा इंट्री ऑपरेटर की नियुक्ति रद्द✦छठ के बाद घर लौटने वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने चलाईं 13 स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट✦अनंत सिंह की घुड़दौड़ प्रतियोगिता में शामिल होगा 12 साल का सज्जाद, बोला- थार जीतकर प्रयागराज ले जाऊंगा✦RJD MLC सुनील सिंह से ED की 8 घंटे पूछताछ, बाहर निकलते ही बोले- ई दाल घोटाला क्या होता है?..दाल से मकान बनता है क्या?✦हाजीपुर कोर्ट में पेश हुईं एक्ट्रेस अक्षरा सिंह, हर्ष फायरिंग मामले में बढ़ीं मुश्किलें✦विप के पूर्व सभापति अवधेश नारायण सिंह की हो गई फजीहत, लिपिक निजी सहायक और डाटा इंट्री ऑपरेटर की नियुक्ति रद्द✦छठ के बाद घर लौटने वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने चलाईं 13 स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट

बिहार सरकार ने निर्धारित किया सीटी स्कैन का शुल्क, अधिक पैसे लेने वालों पर अब होगी कार्रवाई

DESK: बिहार में कोरोना का कहर जारी है। बढ़ते कोरोना संक्रमण के दौरान आम लोगों को जांच में कोई परेशानी ना हो इसे लेकर सरकार ने सीटी स्कैन के शुल्क का निर्धारण कर दिया है। सीटी

बिहार सरकार ने निर्धारित किया सीटी स्कैन का शुल्क, अधिक पैसे लेने वालों पर अब होगी कार्रवाई
Santosh Singh
1 मिनट

DESK: बिहार में कोरोना का कहर जारी है। बढ़ते कोरोना संक्रमण के दौरान आम लोगों को जांच में कोई परेशानी ना हो इसे लेकर सरकार ने सीटी स्कैन के शुल्क का निर्धारण कर दिया है। सीटी स्कैन के लिए निर्धारित किए गये शुल्क के अनुसार अब लोग अपनी जांच करवा सकेंगे।


सिंगल स्लाइस मशीन से सीटी स्कैन करने का शुल्क 2500 रूपये और डबल स्लाइस मशीन से सीटी स्कैन का 3000 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। स्वास्थ्य विभाग के निदेशक प्रमुख डॉ. नवीन चंद्र प्रसाद ने यह निर्देश जारी किया। 


स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी निर्देश के अनुसार इस राशि में जीएसटी, पीपीई किट और सेनेटजेशन का शुल्क शामिल है। निजी जांच केंद्रों द्वारा इससे अधिक शुल्क लिए जाने पर बिहार आपदा महामारी कोविड 19 नियमावली 2021 के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सरकार के इस कदम से जांच केंद्रों पर हो रही मनमानी को अब रोका जा सकेगा।