ब्रेकिंग
छपरा में नाव जब्त करने गई पुलिस टीम पर पथराव, दो महिला पुलिसकर्मी घायल, हत्याकांड की जांच के दौरान बवालबिहार में राजस्व विभाग के 10 अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी की अधिसूचना; पूरी लिस्ट देखिए..बिहार में पहली बार होगा हॉकी का बड़ा मुकाबला, राजगीर-पटना में उतरेंगी भारत, जर्मनी और अर्जेंटीना की टीमेंछपरा में डबल डेकर पुल के लिए 90 साल पुराने 200 मकानों पर संकट, जमाबंदी रद्द करने का मिला नोटिस बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची बीजेपी, PK पर लगाए गंभीर आरोपछपरा में नाव जब्त करने गई पुलिस टीम पर पथराव, दो महिला पुलिसकर्मी घायल, हत्याकांड की जांच के दौरान बवालबिहार में राजस्व विभाग के 10 अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी की अधिसूचना; पूरी लिस्ट देखिए..बिहार में पहली बार होगा हॉकी का बड़ा मुकाबला, राजगीर-पटना में उतरेंगी भारत, जर्मनी और अर्जेंटीना की टीमेंछपरा में डबल डेकर पुल के लिए 90 साल पुराने 200 मकानों पर संकट, जमाबंदी रद्द करने का मिला नोटिस बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची बीजेपी, PK पर लगाए गंभीर आरोप

बिहार सरकार के घूसखोर इंजीनियर पर शिकंजा, निगरानी की टीम ने 50 लाख रुपए किये जब्त

PATNA : पटना से इस

बिहार सरकार के घूसखोर इंजीनियर पर शिकंजा, निगरानी की टीम ने 50 लाख रुपए किये जब्त
First Bihar
2 मिनट
PATNA : पटना से इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां कार्यपालक अभियंता अजय कुमार के ठिकानों पर निगरानी टीम की छापेमारी चल रही है. इंजीनियर पर आय से अधिक संपति का मामला है. शनिवार सुबह 8 बजे पटना में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने ग्रामीण कार्य विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर अजय कुमार सिंह के घर दबिश दी. इंन्द्रपुरी इलाके में स्थित इनके घर पर छापेमारी की.


मिली जानकारी के अनुसार इंजीनियर के इन्द्रपुरी के मकान में अब तक की छापेमारी में कैश के अलावा ढाई किलो सोने और आधा किलो चांदी के जेवरात, लाखों रुपये के जमीन के कागजात मिले हैं. कई बैंक अकॉउंट और लॉकर का भी खुलासा हुआ है. पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के राजीव नगर आवास पर रेड पड़ी है. कार्यपालक अभियंता अजय कुमार मसौढ़ी प्रखंड में नियुक्त हैं. इंजीनियर के मसौढ़ी कार्यालय में भी छापेमारी चल रही है. 


बरामद कैश की गिनती के लिए मशीन मंगाई गई है. ज्वेलरी और जमीन की वैल्यू के लिए भी वैल्यूवर को बुलाया गया है. पोस्ट ऑफिस में किए गए इंवेस्टमेंट की डिटेल्स भी खंगाली जा रही है. निगरानी टीम की यह कार्रवाई अभी अगले कई घंटों तक जारी रहेगी. दरअसल, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर अजय कुमार सिंह ग्रामीण कार्य विभाग के तहत लंबे वक्त से मसौढ़ी में पोस्टेड हैं. 



इंजीनियर के खिलाफ ठेकेदारों के साथ मिलकर ठेकेदारी के खेल में काफी गड़बड़ी करने की शिकायत लगातार मिल रही थी. इस मामले में पटना स्थित निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में इसकी शिकायत भी मिली थी. इसके बाद निगरानी के अफसरों ने जांच कर इंटरनली सबूत जुटाए. फिर आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज किया और फिर आज कार्रवाई कर दी.
टैग्स