ब्रेकिंग
Bihar Murder News : पहले भी हुआ था जानलेवा हमला, अब छह गोलियां मारकर कर दी हत्या! अरवल में आभूषण कारोबारी को किसने बनाया निशाना?✦Bihar News : बिहार STF के एनकाउंटर में मारे गए तीनों अपराधियों का कितना बड़ा था नेटवर्क? मास्टरमाइंड JP यादव से लेकर शूटर बबलू तक, जानिए पूरा मामला✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar Murder News : पहले भी हुआ था जानलेवा हमला, अब छह गोलियां मारकर कर दी हत्या! अरवल में आभूषण कारोबारी को किसने बनाया निशाना?✦Bihar News : बिहार STF के एनकाउंटर में मारे गए तीनों अपराधियों का कितना बड़ा था नेटवर्क? मास्टरमाइंड JP यादव से लेकर शूटर बबलू तक, जानिए पूरा मामला✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं

बिहार : सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी जल्द होगी दूर, CM नीतीश ने दिये निर्देश

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सरकारी स्कूलों में शिक्षक की नियुक्ति जल्द करने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि सभी पंचायतों में हाई स्कूल के अधर्प्भुत सरंचना निर्माण

बिहार : सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी जल्द होगी दूर, CM नीतीश ने दिये निर्देश
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA :  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सरकारी स्कूलों में शिक्षक की नियुक्ति जल्द करने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि सभी पंचायतों में हाई स्कूल के अधर्प्भुत सरंचना निर्माण कार्य में तेजी लाएं. साथ ही जल्द से जल्द बहाली की जाए. गुरुवार को CM नीतीश ने एक अणे मार्ग स्थित संकल्प में शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान कहा कि 6421 पंचायतों में हाई स्कूल की स्थापना की गयी है.   


नौवीं और दसवीं की पढ़ाई सभी पंचायतों में आरंभ हो चुकी है. राज्य में छात्र-शिक्षक अनुपात 1:40 मानक के करीब पहुंच चुका है. नीतीश ने कहा कि 2006 से शिक्षा में सुधार के लिए कई कदम उठाये गये हैं. बड़ी संख्या में प्राइमरी और मिडिल स्कूल की स्थापना की गयी. स्कूल के भवनों का निर्माण स्थानीय स्तर पर स्कूल शिक्षा कमेटी द्वारा किया गया. जिससे लोगों को रोजगार मिला. साथ ही स्थानीय स्तर पर बिजनेस को भी बढ़ावा मिला.


साथ ही उन्होंने कहा कि एक रिपोर्ट में यह बात सामने आयी कि लड़कियां पढ़ेगी तो प्रजनन दर घटेगी. इसी के आधार पर हर पंचायत में हाई स्कूल बनाने का हमलोगों ने निर्णय लिया. जिससे लड़कियां इंटर तक की पढ़ाई कर सकें. सभी पंचायतों में उच्च माध्यमिक विद्यालय की स्थापना की गयी है. इससे अब छात्र-छात्राओं को अपनी पंचायत में ही उच्च माध्यमिक स्तर तक की शिक्षा मिल सकेगी. छात्राओं को शिक्षित होने से प्रजनन दर में और भी कमी आयेगी.

टैग्स