ब्रेकिंग
नहीं रहे 'गजनी' फिल्म के विलेन प्रदीप रावत, 74 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, फिल्म इंडस्ट्रीज में शोक की लहरबेगूसराय में नशीला स्प्रे छिड़क 48 लाख की चोरी, प्रोफेसर और अधिकारी के घर से नकदी-जेवरात उड़ाएपटना नगर निगम कर्मचारी संघ की महापौर के साथ बैठक, सफाई कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल और तीन सूत्री मांगों पर चर्चापटना हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: अनुकंपा पर बहाल शिक्षकों को मिलेगा नियमित वेतनमान, शिक्षा विभाग को 3 महीने का समयशराबबंदी वाले राज्य में 75 लाख की शराब बरामद, राजस्थान का ड्राइवर गिरफ्तारनहीं रहे 'गजनी' फिल्म के विलेन प्रदीप रावत, 74 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, फिल्म इंडस्ट्रीज में शोक की लहरबेगूसराय में नशीला स्प्रे छिड़क 48 लाख की चोरी, प्रोफेसर और अधिकारी के घर से नकदी-जेवरात उड़ाएपटना नगर निगम कर्मचारी संघ की महापौर के साथ बैठक, सफाई कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल और तीन सूत्री मांगों पर चर्चापटना हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: अनुकंपा पर बहाल शिक्षकों को मिलेगा नियमित वेतनमान, शिक्षा विभाग को 3 महीने का समयशराबबंदी वाले राज्य में 75 लाख की शराब बरामद, राजस्थान का ड्राइवर गिरफ्तार

Bihar News: बिहार में बालू घाटों की निलामी की प्रक्रिया शुरू, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने दिए सख्त निर्देश

Bihar News: बिहार में अक्टूबर से शुरू होने वाले खनन कार्य के लिए खान एवं भूतत्व विभाग ने बालू घाटों की नीलामी प्रक्रिया तेज कर दी है। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने अधिकारियों को समयबद्ध नीलामी के निर्देश दिए।

Bihar News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार में अक्टूबर से एक बार फिर नदियों से बालू खनन शुरू होने जा रहा है। इससे पहले खान एवं भूतत्व विभाग ने उन घाटों की नीलामी प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है, जिनकी नीलामी अब तक आरक्षित राशि अधिक होने या आकार बड़ा होने के कारण नहीं हो सकी थी।


इसी सिलसिले में उपमुख्यमंत्री और खान एवं भूतत्व मंत्री विजय कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में विभागीय गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नीलामी में आ रही बाधाओं और अब तक नीलाम नहीं हो पाए घाटों की स्थिति की समीक्षा की गई।


मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे ऐसे घाटों की सूची तैयार करें और आवश्यकता पड़ने पर आरक्षित राशि में संशोधन का प्रस्ताव दें, ताकि नीलामी संभव हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि घाटों की नीलामी प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध ढंग से पूरा किया जाए।


इसके अलावा, जिलों के सहायक निदेशक और खनिज विकास पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने जिलों के जिलाधिकारियों से समन्वय स्थापित कर बालू घाटों की नीलामी सुनिश्चित करें। मंत्री ने समाचार पत्रों में विज्ञापन प्रकाशित कराने और नीलामी प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने के निर्देश भी दिए। बैठक में विभाग के सचिव, निदेशक, विभिन्न जिलों के खनिज विकास पदाधिकारी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता