ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

बिहार: भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत, 10 घायल, मुंडन करा लौट रहे थे घर

BHAGALPUR: खबर भागलपुर से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि 10 लोग घायल हो गए हैं। मुंडन कराने के बाद सभी लोग ऑटो पर सवार होकर वापस घर लौट रहे

बिहार: भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत, 10 घायल, मुंडन करा लौट रहे थे घर
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BHAGALPUR: खबर भागलपुर से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि 10 लोग घायल हो गए हैं। मुंडन कराने के बाद सभी लोग ऑटो पर सवार होकर वापस घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। हादसे में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना रंगरा चौक ओपी के ईंट भट्ठा के पास की है।


मृतकों की पहचान अररिया के फुल्का बाजार निवासी देवेंद्र यादव, उसकी सास चंदा देवी और मां सजिया देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक देवेंद्र यादव के बेटे का मुंडन कराने के लिए परिवार के लोग ऑटो पर सवार होकर भागलपुर के कुप्पा घाट गए थे। मुंडन कराने के बाद सोमवार को सभी लोग वापस अररिया लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। 


हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई।इसी बीच आरोपी ड्राइवर ट्रक लेकर फरार हो गया। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को इलाज के लिए रंगला स्थित अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया जबकि तीन लोगों को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया है। वहीं बाकी 6 लोगों का इलाज रंगरा अस्पताल में चल रहा है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें