ब्रेकिंग
तेज प्रताप के PA मोतीलाल की पत्नी का बड़ा बयान, 3 दिन से गायब हैं पति, दहशत में पूरा परिवारफर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर: घूसखोरी मामले में डीएम ने दिए जांच के आदेशभरत तिवारी के एनकाउंटर पर भड़के अनिरुद्धाचार्य, कहा.."वोट लेने के बाद नेता जनता को मरवाना शुरू कर देते हैं"खान ग्लोबल स्टडीज का DIG ने किया निरीक्षण, ज्ञान बिंदु समेत दर्जनभर कोचिंग संस्थानों का फायर ऑडिट, खामियों में नहीं हुआ सुधारबिहार को एक और अमृत भारत एक्सप्रेस की सौगात, इस दिन से चलेगी नई ट्रेन, रेल यात्रियों को बड़ी राहततेज प्रताप के PA मोतीलाल की पत्नी का बड़ा बयान, 3 दिन से गायब हैं पति, दहशत में पूरा परिवारफर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर: घूसखोरी मामले में डीएम ने दिए जांच के आदेशभरत तिवारी के एनकाउंटर पर भड़के अनिरुद्धाचार्य, कहा.."वोट लेने के बाद नेता जनता को मरवाना शुरू कर देते हैं"खान ग्लोबल स्टडीज का DIG ने किया निरीक्षण, ज्ञान बिंदु समेत दर्जनभर कोचिंग संस्थानों का फायर ऑडिट, खामियों में नहीं हुआ सुधारबिहार को एक और अमृत भारत एक्सप्रेस की सौगात, इस दिन से चलेगी नई ट्रेन, रेल यात्रियों को बड़ी राहत

बिहार: भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत, एनएच पर तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा

BEGUSARAI: बिहार में गाड़ियों की तेज रफ्तर का कहर लगातार जारी है। ताजा मामला बेगूसराय से सामने आया है, जहां दो अलग सडड़क हादसों में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। हादसे के बाद म

बिहार: भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत, एनएच पर तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: बिहार में गाड़ियों की तेज रफ्तर का कहर लगातार जारी है। ताजा मामला बेगूसराय से सामने आया है, जहां दो अलग सडड़क हादसों में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना साहेबपुर कमाल और बलिया थाना इलाके के एनएच 31 की है।


साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 3 स्थित बाबूराही गांव निवासी बुटाई यादव की 65 वर्षीय पत्नी दरेस देवी की मौत सड़क पार करने के दौरान ट्रक की ठोकर से हो गई। परिजनों ने बताया कि दरेस देवी बेगूसराय से इलाज़ कराकर घर लौटने के लिए कुरहा बाजार जानें के लिए हाइवे पार कर रही थी, तभी अज्ञात ट्रक ने उन्हे रौंद डाला जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। 


वहीं दूसरी घटना में बलिया थाना अन्तर्गत वार्ड संख्या 2  के सदानंदपुर गांव निवासी महेंद्र दास की मौत दो बाइक की टक्कर में हो गई है। बताया जा रहा है कि महेंद्र दास बड़ी बलिया स्थित हाईस्कूल से बुधवार की शाम घर जा रहा था तभी सदानंदपुर ढाला स्थित हाइवे पर बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता