ब्रेकिंग
मधुबनी में महिलाओं ने डीएम आनंद शर्मा का कॉलर पकड़ा, पुलिस फायरिंग में एक की मौत के बाद भड़का लोगों का गुस्सा✦गया में 7 हजार रुपये घूस लेते दो सरकारी अमीन गिरफ्तार, निगरानी ने दोनों को रंगे हाथ दबोचा✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में जुटेंगे बड़े सितारे! 10 बीघे में पंडाल, थार-बाइक और स्कूटी जीतने का मौका✦नदियों की गाद से बिहार में बनेंगी सड़कें, सीएम सम्राट चौधरी और नितिन गडकरी की मौजूदगी में MoU✦1st Bihar की खबर का बड़ा असर..नगर निगम कमिश्नर प्रभात झा सस्पेंड, टेंडर में किया था बड़ा घोटाला, नगर विकास विभाग ने खेल का किया खुलासा ✦मधुबनी में महिलाओं ने डीएम आनंद शर्मा का कॉलर पकड़ा, पुलिस फायरिंग में एक की मौत के बाद भड़का लोगों का गुस्सा✦गया में 7 हजार रुपये घूस लेते दो सरकारी अमीन गिरफ्तार, निगरानी ने दोनों को रंगे हाथ दबोचा✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में जुटेंगे बड़े सितारे! 10 बीघे में पंडाल, थार-बाइक और स्कूटी जीतने का मौका✦नदियों की गाद से बिहार में बनेंगी सड़कें, सीएम सम्राट चौधरी और नितिन गडकरी की मौजूदगी में MoU✦1st Bihar की खबर का बड़ा असर..नगर निगम कमिश्नर प्रभात झा सस्पेंड, टेंडर में किया था बड़ा घोटाला, नगर विकास विभाग ने खेल का किया खुलासा

बिहार: सड़क हादसे में दो भाइयों की दर्दनाक मौत : बुलेट सवार लड़कों को ट्रक ने रौंदा

DARBHANGA : बिहार में सड़क हादसों में हर दिन लोगों की जान जा रही है। ताजा मामला दरभंगा से सामने आया है, जहां तेज रफ्तार एक ट्रक ने बुलेट सवार दो भाइयों को रौंद डाला<span style="bac

बिहार: सड़क हादसे में दो भाइयों की दर्दनाक मौत : बुलेट सवार लड़कों को ट्रक ने रौंदा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DARBHANGA : बिहार में सड़क हादसों में हर दिन लोगों की जान जा रही है। ताजा मामला दरभंगा से सामने आया है, जहां तेज रफ्तार एक ट्रक ने बुलेट सवार दो भाइयों को रौंद डाला। जिससे एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दोनों आपस में ममेरे और फुफेरे भाई थे और दरभंगा शहर से अपने गांव जा रहे थे।


दोनों युवकों की पहचान खरूआ पंचायत के असलामपुर गांव निवासी शाहजहां और अफजल के रूप में हुई है। शाहजहां अपने फुफेरे भाई अफजल के साथ अपनी बहन के यहां शादी में गया था। वहां से दोनों बुलेट पर सवार होकर वापस गांव लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को रौंद डाला।


पुलिस के गश्ती दल ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।