ब्रेकिंग
दरभंगा में BSAP के 37 जवान बीमार, मॉक ड्रिल के बाद बिगड़ी तबीयत, DMCH में भर्ती✦ नीतीश कुमार के पसंदीदा रेस्टोरेंट में पड़ा निशांत कुमार के स्वास्थ्य विभाग का छापा, कई गड़बड़ियां पाये जाने के बाद बंसी विहार रेस्तरां बंद करने का आदेश✦मुख्यमंत्री आवास में चल रही NDA की मीटिंग खत्म: 9 सितंबर को CM सम्राट चौधरी ने बुलाई विधानमंडल दल की बैठक, MLC चुनाव पर बनी रणनीति✦झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, हिल व्यू अस्पताल में ली अंतिम सांस✦पटना में रिटायर्ड इंजीनियर 3 दिन रहे डिजिटल अरेस्ट, CBI अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने ठगे 33.83 लाख✦दरभंगा में BSAP के 37 जवान बीमार, मॉक ड्रिल के बाद बिगड़ी तबीयत, DMCH में भर्ती✦ नीतीश कुमार के पसंदीदा रेस्टोरेंट में पड़ा निशांत कुमार के स्वास्थ्य विभाग का छापा, कई गड़बड़ियां पाये जाने के बाद बंसी विहार रेस्तरां बंद करने का आदेश✦मुख्यमंत्री आवास में चल रही NDA की मीटिंग खत्म: 9 सितंबर को CM सम्राट चौधरी ने बुलाई विधानमंडल दल की बैठक, MLC चुनाव पर बनी रणनीति✦झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, हिल व्यू अस्पताल में ली अंतिम सांस✦पटना में रिटायर्ड इंजीनियर 3 दिन रहे डिजिटल अरेस्ट, CBI अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने ठगे 33.83 लाख

बिहार : सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर ; परिजनों में मचा कोहराम

SIWAN : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी म

बिहार : सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर ; परिजनों में मचा कोहराम
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

SIWAN : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सिवान से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। इस घटना के बाद परिजनों में मातम का माहौल बना हुआ है। 


मिली जानकारी के अनुसार, जिले में सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई है, वहीं एक युवक अभी भी जिंदगी और मौत के जंग लड़ रहा है। इस  घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि, यह दोनों हादसे दो अलग थाना क्षेत्र के हैं। जहां एक एमएच नगर हसनपुरा में हुआ है, जहां एक युवक की मौत हो गई है। वहीं दूसरी घटना बसन्तपुर थाना क्षेत्र की है, जहां एक युवक की मौत हुई है और युवक घायल है। 


बताया जा रहा है कि, बीती देर रात एक युवक बाइक से गोपालपुर बाजार से एमएच नगर हसनपुरा जा रहा था, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया। दुर्घटना में युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। मृतक की पहचान छोटन यादव के रूप में हुई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 


आपको बताते चलें कि, इलाज के क्रम में घायल अंकित की मौत हो गई। वहीं मठिया गांव के रहने वाले अजित कुमार राय की स्थिति नाजुक बनी हुई है। उसका इलाज सिवान सदर अस्पताल में चल रहा है। दो थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में हुई मौत के बारे में थानाध्यक्ष ने कहा कि "शव को पोस्टमार्टम के लिए मोरचरी भेज दिया है। घायल का इलाज सिवान सदर अस्पताल में चल रहा है और मामले की जांच की जा रही है।