ब्रेकिंग
लूट का विरोध करने पर सासाराम में आभूषण कारोबारी को मारी गोली, सूझबूझ से बचा गहनों से भरा बैगअब WhatsApp, Facebook और Instagram चलाने के लिए देने होंगे पैसे! Meta ने लॉन्च किए नए Plus प्लानविदेश भागने वाला था बिहार सरकार में टेंडर मैनेज करने वाला सबसे बड़ा दलाल: SVU ने रिशुश्री को गिरफ्तार किया, करोड़ों के जेवर और जमीन के कागजात बरामदविदेश भागने की फिराक में था रिशु श्री, कई IAS अफसरों का था करीबी, SVU ने बताया टेंडर माफिया को क्यों किया गिरफ्तार?मोतिहारी में कार से 25 लाख कैश बरामद, दो नेपाली नागरिक समेत 4 हिरासत मेंलूट का विरोध करने पर सासाराम में आभूषण कारोबारी को मारी गोली, सूझबूझ से बचा गहनों से भरा बैगअब WhatsApp, Facebook और Instagram चलाने के लिए देने होंगे पैसे! Meta ने लॉन्च किए नए Plus प्लानविदेश भागने वाला था बिहार सरकार में टेंडर मैनेज करने वाला सबसे बड़ा दलाल: SVU ने रिशुश्री को गिरफ्तार किया, करोड़ों के जेवर और जमीन के कागजात बरामदविदेश भागने की फिराक में था रिशु श्री, कई IAS अफसरों का था करीबी, SVU ने बताया टेंडर माफिया को क्यों किया गिरफ्तार?मोतिहारी में कार से 25 लाख कैश बरामद, दो नेपाली नागरिक समेत 4 हिरासत में

बिहार में 60 से अधिक स्थानों पर बनेंगे फुटओवर ब्रिज, सड़क पार करने की समस्या होगी खत्म

Bihar News: सात निश्चय-3 के तहत बिहार सरकार शहरों में ट्रैफिक सुधार के लिए जेब्रा क्रॉसिंग चौड़ी करेगी, फुटओवर ब्रिज बनाएगी और अतिक्रमण हटाकर नए फुटपाथ विकसित करेगी।

Bihar News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© AI
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: नीतीश कुमार सरकार ने ‘सात निश्चय-3’ योजना के तहत शहरों में सड़क पार करने की समस्याओं को दूर करने के लिए बड़ा फैसला लिया है। पथ निर्माण विभाग अब जेब्रा क्रॉसिंग को चौड़ा करेगा, इलेक्ट्रिक सिग्नल लगाएगा और राज्यभर में 60 से अधिक स्थानों पर फुटओवर ब्रिज का निर्माण कराया जाएगा। इसके साथ ही अतिक्रमण हटाकर नए फुटपाथ भी विकसित किए जाएंगे, जिससे लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी।


पिछले विधानसभा चुनाव के बाद बनी सरकार में ‘सात निश्चय-3’ को कैबिनेट की मंजूरी दी गई थी। इस योजना के तहत आम लोगों के जीवन को आसान बनाने पर विशेष जोर दिया गया है। बढ़ते ट्रैफिक और सड़क पार करने में हो रही परेशानियों को देखते हुए पथ निर्माण विभाग को जिम्मेदारी सौंपी गई है कि वह जेब्रा क्रॉसिंग, फुटओवर ब्रिज और फुटपाथ निर्माण जैसे उपायों को लागू करे।


पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों के अनुसार, सभी जिलों में फुटओवर ब्रिज और फुटपाथ निर्माण के लिए स्थान चयन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और जिलों से रिपोर्ट मंगाई जा रही है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है।


नई योजना के तहत जेब्रा क्रॉसिंग को पहले से अधिक चौड़ा बनाया जाएगा, ताकि लोग सुरक्षित तरीके से सड़क पार कर सकें। साथ ही, इन स्थानों पर इलेक्ट्रिक सिग्नल लगाए जाएंगे, जिससे सड़क पार करते समय वाहनों की आवाजाही नियंत्रित की जा सकेगी।


राज्यभर में 60 से अधिक जगहों पर फुटओवर ब्रिज बनाए जाएंगे। पथ निर्माण विभाग विभिन्न डिवीजनों के माध्यम से ऐसे स्थानों की पहचान कर रहा है, जहां इन पुलों की सबसे अधिक जरूरत है। राजधानी पटना में भी करीब आधा दर्जन नए फुटओवर ब्रिज बनाए जाने की योजना है।


इसके अलावा, पहले से बने फुटपाथों पर हुए अतिक्रमण को हटाकर उन्हें फिर से विकसित किया जाएगा। साथ ही नए स्थानों पर भी फुटपाथ निर्माण की योजना बनाई जा रही है, ताकि शहरों में पैदल चलने वालों को सुरक्षित और सुगम रास्ता मिल सके।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता