ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में नाबालिग से छेड़खानी के मामले पर गरमाई सियासत, घटना के 4 दिन बाद RJD ने CCTV जारी कर SAMRAT सरकार को घेरा✦16 लाख फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की संदिग्ध मौत, फोन पर बात करने के दौरान उठाया कदम✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦मुजफ्फरपुर में नाबालिग से छेड़खानी के मामले पर गरमाई सियासत, घटना के 4 दिन बाद RJD ने CCTV जारी कर SAMRAT सरकार को घेरा✦16 लाख फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की संदिग्ध मौत, फोन पर बात करने के दौरान उठाया कदम✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला

Bihar News : प्रेमी युगल को मिला समाज का साथ, राधा-कृष्ण मंदिर में सात जन्मों के बंधन में बंधे

Bihar News : बिहार की यह शादी लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है। जहाँ समाज को अक्सर प्रेम कहानी के खिलाफ देखा जाता है मगर इस मामले में ठीक उल्टा हुआ है।

bihar news
love story
© reporter
Viveka Nand
3 मिनट

Bihar News : रोहतास के दिनारा से प्रेम प्रसंग का एक अनोखा मामला सामने आ रहा है। जहाँ समाज के लोगों ने एक प्रेमी युगल को सात फेरे लेने में मदद की और उनकी प्रेम कहानी के गवाह बने हैं। युगल मोनू यादव और विभा कुछ समय से एक दूसरे से प्यार करते थे और अपने रिश्ते को बरकार रखे हुए थे। 


इस उम्मीद में की एक दिन आएगा जब वे दोनों अपने रिश्ते को शादी में बदल देंगे। इस युगल की अनोखी कहानी का सुखद अंत एक मिसाल है। दिनारा के मोनू यादव उर्फ श्याम नारायण और नरवन पंचायत की विभा पढाई के दौरान एक दूसरे के संपर्क में आए थे और एकदूजे को दिल दे बैठे.


एक साल तक दोनों अपने इस रिश्ते को निभाते रहे, एक-दूसरे से छिपछिप कर मिलने के दौरान दोनों को परिवारवालों ने देख लिया, जिसके बाद लड़की के परिवारजन बदनामी को लेकर चिंतित हो गए और कोचस पंचायत के मुखिया लाल साहब सिंह और समाजसेवी तेज प्रताप यादव से मदद की गुहार लगाई।


इसके बाद समाज की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच बातचीत शुरू हुई, शुरू में तो लड़के के परिजन इस शादी को लेकर मान नहीं रहे थे, मगर जब समाज के लोगों ने समझाया बुझाया तो मामला सुलझा, दोनों पक्ष इसलिए भी राजी हो गए क्योंकि दोनों एक ही जाती से थे।


जिसके बाद सासाराम के राधा-कृष्ण मंदिर में गांव वालों की मौजूदगी में दोनों की शादी संपन्न करवाई गई. विवाह के उपरान्त मोनू यादव ने गांव और समाज के लोगों को उनके साथ के लिए धन्यवाद कहा है. मोनू ने कहा “हमारे प्रेम की राह बिल्कुल भी आसान नहीं थी. मगर समाज के लोगों ने हम दोनों का साथ दिया, इसके लिए हम उनके आभारी हैं.


बताते चलें कि इस तरह की प्रेमकहानी में अक्सर समाज के लोग प्रेमी युगलों के खिलाफ होते हैं मगर यहां इस कहानी में लोगों ने समझदारी दिखाते हुए इस प्रसंग को एक ख़ूबसूरत अंजाम तक पहुंचाया. जिससे यह बात एक बार फिर साबित हो जाती है कि अगर आप सही हैं और आपका प्रेम पवित्र है तो एक न एक दिन तमाम मुश्किलों के बावजूद भी आपकी कहानी की हैप्पी एंडिंग होती ही है.