ब्रेकिंग
Bihar News: इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन का बिहार उपाध्यक्ष ...धीरज पांडेय को मिली बड़ी जिम्मेदारीनेपाल में भारतीय पर्यटकों के लिए नए नियम लागू, 30 दिन से ज्यादा रुके तो बालेन सरकार लेगी यह एक्शनबीजेपी विधायक को धमकी देने वाला शातिर गिरफ्तार, AK47 से भून देने की कही थी बातबिहार में बढ़ते अपराध पर तेजस्वी यादव ने उठाए सवाल, लाठीचार्ज को लेकर NDA सरकार पर बरसेबिहार में जमीन रजिस्ट्री से पहले देनी होंगी 13 तरह की जानकारियां; जानिए.. कब लागू होगी नई व्यवस्था?Bihar News: इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन का बिहार उपाध्यक्ष ...धीरज पांडेय को मिली बड़ी जिम्मेदारीनेपाल में भारतीय पर्यटकों के लिए नए नियम लागू, 30 दिन से ज्यादा रुके तो बालेन सरकार लेगी यह एक्शनबीजेपी विधायक को धमकी देने वाला शातिर गिरफ्तार, AK47 से भून देने की कही थी बातबिहार में बढ़ते अपराध पर तेजस्वी यादव ने उठाए सवाल, लाठीचार्ज को लेकर NDA सरकार पर बरसेबिहार में जमीन रजिस्ट्री से पहले देनी होंगी 13 तरह की जानकारियां; जानिए.. कब लागू होगी नई व्यवस्था?

Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी

मुजफ्फरपुर-सोनबरसा फोरलेन सड़क निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। वन विभाग से एनओसी मिलने के बाद अब टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी। करीब 3590 करोड़ रुपये की लागत से 82.55 किमी सड़क को 22 मीटर चौड़ाई में फोरलेन बनाया जाएगा।

Bihar Road Project, Muzaffarpur Sonbarsa Four Lane, NHAI Road Project Bihar, Bihar Highway Development, Muzaffarpur Sitamarhi Road, Bihar Infrastructure News, Hybrid Annuity Mode Road Project, Bihar F
© Google
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar Road Project: बिहार में सड़कों को अपग्रेड करने का काम युद्ध स्तर पर जारी है. कई सड़कों को फोर लेन में बदलने की कवायद जारी है. मुजफ्फरपुर-सोनबरसा फोरलेन निर्माण में आ रही बाधा दूर हो गई है. वन विभाग से भी एनओसी मिल गई है. अब इस सड़क का टेंडर निकाला जायेगा.संभावना है कि सितंबर महीने से निर्माण का कार्य शुरू हो. 

खबर के मुताबिक, मुजफ्फरपुर-सोनबरसा फोरलेन का निर्माण हाईब्रिड एन्यूटी मोड में कराया जाना है. एनएचएआई ने पूर्व में ही इस प्रस्ताव पर मंजूरी दे दी है. फोरलेन के निर्माण के लिए एनओसी का ही इंतजार किया जा रहा था,जो मिल गया है. अब एजेंसी का चयन का काम शुरू होगा. इस फोरलेन के निर्माण होने से नेपाल जाना आसान होगा. 

इसके निर्माण में लागत 3590.79 करोड़ रुपए बताया गया है, फिलहाल 2831.42 करोड़ रुपए की मंजूरी मिली है, जिससे लगभग 82.551 किमी सड़क को फोरलेन बनाया जाएगा. इस फोरलेन को 22 मीटर की चौड़ाई में बनाया जाएगा. इसमें करीब 2 मीटर चौड़ा डिवाइडर भी होगा. 

फोरलेन का निर्माण कार्य शुरू 910 दिनों में पूरा कर लेने का लक्ष्य तय किया गया है. जमीन अधिग्रहण का काम भी पूरा कर लिया गया है. मुजफ्फरपुर-सोनबरसा फोरलेन के बनने से मुजफ्फरपुर और सीतामढ़ी के आस-पास के जिलों के बीच आना-जाना आसान हो सकेगा. रोजगार, व्यापार और औद्योगिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिल सकेगा.  

संबंधित खबरें