ब्रेकिंग
Bihar land : बिहार में जमीन मालिकों के लिए बड़ी खबर! जमाबंदी में होगी गड़बड़ी की जांच, मृत रैयतों के नाम भी होंगे अपडेटBihar News : पंचायत चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट पहुंचा मामला, सरकार से पूछा- क्यों नहीं हो रहा समय पर चुनाव?Bihar News : वकील बने हैं तो ये खबर आपके काम की है! बिहार सरकार देगी ₹5000 महीना, आवेदन के लिए ये दस्तावेज जरूरीBihar News: राज्यरानी एक्सप्रेस का बदला रूट, पटना नहीं सोनपुर तक जाएगी ट्रेन; इन तारीखों में शेड्यूल प्रभावितअमौर से 6 बार विधायक रहे कांग्रेस नेता अब्दुल जलील मस्तान का निधन, पार्टी में शोक की लहरBihar land : बिहार में जमीन मालिकों के लिए बड़ी खबर! जमाबंदी में होगी गड़बड़ी की जांच, मृत रैयतों के नाम भी होंगे अपडेटBihar News : पंचायत चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट पहुंचा मामला, सरकार से पूछा- क्यों नहीं हो रहा समय पर चुनाव?Bihar News : वकील बने हैं तो ये खबर आपके काम की है! बिहार सरकार देगी ₹5000 महीना, आवेदन के लिए ये दस्तावेज जरूरीBihar News: राज्यरानी एक्सप्रेस का बदला रूट, पटना नहीं सोनपुर तक जाएगी ट्रेन; इन तारीखों में शेड्यूल प्रभावितअमौर से 6 बार विधायक रहे कांग्रेस नेता अब्दुल जलील मस्तान का निधन, पार्टी में शोक की लहर

ROAD ACCIDENT IN BIHAR : बिहार: हाजीपुर में सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने ली बाइक सवार की जान

ROAD ACCIDENT IN BIHAR : हाजीपुर-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां तेज रफ्तार चारपहिया वाहन ने बाइक सवार को कुचल दिया।

ROAD ACCIDENT IN BIHAR
ROAD ACCIDENT IN BIHAR
© FILE PHOTO
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

ROAD ACCIDENT IN BIHAR : बिहार में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हर दिन कहीं न कहीं दुर्घटना लोगों की जान ले रही है। इसी कड़ी में हाजीपुर-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां तेज रफ्तार चारपहिया वाहन ने बाइक सवार को कुचल दिया। इस हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।


मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा हाजीपुर सदर थाना क्षेत्र के पुलिस लाइन के पास हुआ। बताया जा रहा है कि मुजफ्फरपुर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रहे बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई।


सदर अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने भी उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान कुतुबपुर डुमरी गांव निवासी विद्यानाथ चौधरी के 50 वर्षीय पुत्र अमर कुमार के रूप में हुई है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया और हर तरफ मातम का माहौल है।


परिजनों ने बताया कि अमर कुमार अपने ससुराल कंसारा गांव में रहकर खाद-बीज की दुकान चलाते थे। शनिवार को वे जमीन सर्वे से जुड़े कागजात लेकर बाइक से अपने घर डुमरी गांव लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार चारपहिया वाहन ने उन्हें धक्का मार दिया।


घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और घायल को तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया। हालांकि डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और उसके बाद परिजनों को सौंप दिया।