ब्रेकिंग
भोजपुरी अभिनेत्री पाखी हेगड़े ने बिहार के राज्यपाल से की मुलाकात, छठ महापर्व की दी शुभकामनाएं✦Bihar News : छठ के बाद घर लौटने वालों की बल्ले-बल्ले! भागलपुर-पटना के बीच सोमवार को चलेगी स्पेशल ट्रेन, 18 नवंबर को जयपुर के लिए भी मिलेगी खास गाड़ी✦लोक आस्था का महापर्व छठ का तीसरा दिन, डूबते हुए भगवान सूर्य को छठव्रतियों ने दिया अर्घ्य, अक्षरा सिंह ने दी शुभकामनाएं, देखिये शाम के अर्घ्य की तस्वीरें✦Bihar News : बहन की शादी की तैयारियों का जायजा लेने नदावां पहुंचे अनंत सिंह के तीनों बेटे, जयमाला स्टेज से बारात के ठहरने तक की देखी व्यवस्था✦Bihar Chhath Festival : एक ही छठी मईया, लेकिन पूजा के तरीके अलग! मगध में कसार तो मिथिला में भुसवा, कहीं भरते हैं कोसी तो कहीं जगाते हैं डाला✦भोजपुरी अभिनेत्री पाखी हेगड़े ने बिहार के राज्यपाल से की मुलाकात, छठ महापर्व की दी शुभकामनाएं✦Bihar News : छठ के बाद घर लौटने वालों की बल्ले-बल्ले! भागलपुर-पटना के बीच सोमवार को चलेगी स्पेशल ट्रेन, 18 नवंबर को जयपुर के लिए भी मिलेगी खास गाड़ी✦लोक आस्था का महापर्व छठ का तीसरा दिन, डूबते हुए भगवान सूर्य को छठव्रतियों ने दिया अर्घ्य, अक्षरा सिंह ने दी शुभकामनाएं, देखिये शाम के अर्घ्य की तस्वीरें✦Bihar News : बहन की शादी की तैयारियों का जायजा लेने नदावां पहुंचे अनंत सिंह के तीनों बेटे, जयमाला स्टेज से बारात के ठहरने तक की देखी व्यवस्था✦Bihar Chhath Festival : एक ही छठी मईया, लेकिन पूजा के तरीके अलग! मगध में कसार तो मिथिला में भुसवा, कहीं भरते हैं कोसी तो कहीं जगाते हैं डाला

बिहार : रिश्वत को लेकर वार्ड सदस्य और आवास सहायक के बीच हुई जमकर मारपीट, रणक्षेत्र में बदला प्रखंड परिसर

KAIMUR : कैमूर में रिश्वत को लेकर आवास सहायक और वार्ड सदस्य के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना चैनपुर प्रखंड कार्यालय की है। थोड़ी देर के लिए प्रखंड कार्यालय परिसर रणक्षेत्र में ब

बिहार : रिश्वत को लेकर वार्ड सदस्य और आवास सहायक के बीच हुई जमकर मारपीट, रणक्षेत्र में बदला प्रखंड परिसर
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KAIMUR : कैमूर में रिश्वत को लेकर आवास सहायक और वार्ड सदस्य के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना चैनपुर प्रखंड कार्यालय की है। थोड़ी देर के लिए प्रखंड कार्यालय परिसर रणक्षेत्र में बदल गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान किसी ने मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जो तेजी से वायरल हो रहा है।


इस वायरल वीडियो में चैनपुर प्रखंड के आवास सहायक आशुतोष चतुर्वेदी और नंद गांव के वार्ड सदस्य रामा शंकर पासवान घूस को लेकर मारपीट करते दिख रहे हैं। वार्ड सदस्य ने आवास सहायक पर रिश्वत मांगने और योजना का लाभ गलत लोगों को देने का आरोप लगाया है। वहीं पूरे मामले को लेकर आवास सहायक ने चैनपुर बीडीओ से शिकायत की है। मामले की जांच के लिए डीडीसी ने टीम का गठन किया है।


वार्ड सदस्य की मानें तो आवास सहायक द्वारा वैसे लोगों को योजना का लाभ दिया है जिनके पक्के मकान हैं।कुछ वैसे लोग भी हैं जिनके पास अपनी जमीन है। वार्ड सदस्य ने आरोप लगाया है कि आवास सहायक द्वारा सही लाभुकों के बदले पैसे लेकर दूसरे लोगों को योजना का लाभ दिया जा रहा है। जब वार्ड सदस्य ने आवास सहायक से लाभुकों का लिस्ट मांगा तो उसने लिस्ट दिखाने से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई।

टैग्स