ब्रेकिंग
Bihar Teacher News: बिहार के इन शिक्षकों को अब नहीं मिलेगा भत्ता, नया नियम लागू; गड़बड़ी मिली तो नपेंगे हेडमास्टर साहबखेसारी लाल का बड़ा संदेश, Gen-Z से बोले... अब इस मुद्दे पर करिए आंदोलन, तभी आएगा बदलावबांकीपुर में भाजपा की जीत तय, अजय आलोक ने किया दावा, कहा..फर्जी सर्वे और अराजकता फैलाने की कोशिश, अब मुखिया का चुनाव लड़े प्रशांत किशोरचोरी के शक में 15 वर्षीय किशोर की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचाभारतीय रेल को मिलेगी नई रफ्तार, जमालपुर में 350 करोड़ से बनेगा हाई स्पीड रेल का सेंटर ऑफ एक्सीलेंसBihar Teacher News: बिहार के इन शिक्षकों को अब नहीं मिलेगा भत्ता, नया नियम लागू; गड़बड़ी मिली तो नपेंगे हेडमास्टर साहबखेसारी लाल का बड़ा संदेश, Gen-Z से बोले... अब इस मुद्दे पर करिए आंदोलन, तभी आएगा बदलावबांकीपुर में भाजपा की जीत तय, अजय आलोक ने किया दावा, कहा..फर्जी सर्वे और अराजकता फैलाने की कोशिश, अब मुखिया का चुनाव लड़े प्रशांत किशोरचोरी के शक में 15 वर्षीय किशोर की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचाभारतीय रेल को मिलेगी नई रफ्तार, जमालपुर में 350 करोड़ से बनेगा हाई स्पीड रेल का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस

बिहार के सभी अंचलों में आज से विशेष शिविर, जमीन से जुड़ी शिकायतें होगी दूर, मंत्री ने दिए सख्त निर्देश

Bihar Bhoomi: राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने 11 से 17 जून तक चलने वाले विशेष शिविर को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि राजस्व महा-अभियान के लंबित आवेदनों के निष्पादन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Bihar Bhoomi
प्रतिकात्मक तस्वीर
© AI
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Bhoomi: बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि 11 जून से शुरू होने वाले विशेष शिविर को महज औपचारिकता न समझें। निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति अंचल और राजस्व पदाधिकारियों की व्यक्तिगत जिम्मेदारी होगी। लक्ष्य हासिल करने में लापरवाही या पिछड़ने वाले अधिकारियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।


बुधवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में मंत्री ने बताया कि राजस्व महा-अभियान के दौरान प्राप्त आवेदनों के निष्पादन के लिए राज्य के सभी अंचलों में 11 से 17 जून तक विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। रविवार को भी शिविर जारी रहेंगे, ताकि अधिक से अधिक आवेदनों का निपटारा किया जा सके।


सरकार ने सभी जिला पदाधिकारियों, बंदोबस्त पदाधिकारियों, अपर समाहर्ताओं, भूमि सुधार उप समाहर्ताओं, अंचल अधिकारियों और राजस्व अधिकारियों को इस अभियान को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर सफल बनाने का निर्देश दिया है।


मंत्री ने बताया कि विशेष शिविर के दौरान महा-अभियान में प्राप्त सभी आवेदनों की शत-प्रतिशत स्कैनिंग की जाएगी। साथ ही सभी आवेदनों को संबंधित ऑनलाइन पोर्टलों पर अपलोड किया जाएगा। इसके बाद तीसरे चरण में आवेदनों के त्वरित निष्पादन की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाएगी।


डॉ. जायसवाल ने कहा कि अभियान को सफल बनाने के लिए राज्य के अधिकांश जिलों में कार्यरत विशेष सर्वेक्षण अमीनों की सेवाएं भी ली जाएंगी। शिवहर, शेखपुरा, लखीसराय, जहानाबाद और अरवल को छोड़कर अन्य सभी जिलों के विशेष सर्वेक्षण अमीन इस कार्य में लगाए जाएंगे।


उन्होंने बताया कि इन पांच जिलों में भूमि सर्वेक्षण कार्य को 15 अगस्त तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसी वजह से वहां कार्यरत विशेष सर्वे कर्मियों को इस अभियान से अलग रखा गया है। मंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता आम लोगों के भूमि और राजस्व संबंधी मामलों का त्वरित समाधान करना है, इसलिए सभी अधिकारियों को पूरी गंभीरता और जवाबदेही के साथ अभियान को सफल बनाना होगा।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता