ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में राशन कार्ड का नया नियम लागू, पहले करना होगा ये जरूरी काम; नहीं तो अटक जाएगा कार्डBihar News: बिहार के हर थाने में अब बच्चों के लिए अलग डेस्क, 2 अक्टूबर से लागू होगी नई व्यवस्था; बच्चियों के लिए महिला पुलिसकर्मी रहेंगी तैनातBihar News : सभी MLA-MLC को पटना बुलाने से बढ़ी हलचल, JDU ने बताया 18 सितंबर के कार्यक्रम का असली मकसदBihar News : दिवाली-छठ पर बिहार जाने वालों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली से कई शहरों के लिए स्पेशल ट्रेनेंBihar News: गर्मी-उमस से राहत या बढ़ेगी परेशानी? बिहार में अगले दो दिन बारिश, कई इलाकों में जलजमाव का खतराBihar News : बिहार में राशन कार्ड का नया नियम लागू, पहले करना होगा ये जरूरी काम; नहीं तो अटक जाएगा कार्डBihar News: बिहार के हर थाने में अब बच्चों के लिए अलग डेस्क, 2 अक्टूबर से लागू होगी नई व्यवस्था; बच्चियों के लिए महिला पुलिसकर्मी रहेंगी तैनातBihar News : सभी MLA-MLC को पटना बुलाने से बढ़ी हलचल, JDU ने बताया 18 सितंबर के कार्यक्रम का असली मकसदBihar News : दिवाली-छठ पर बिहार जाने वालों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली से कई शहरों के लिए स्पेशल ट्रेनेंBihar News: गर्मी-उमस से राहत या बढ़ेगी परेशानी? बिहार में अगले दो दिन बारिश, कई इलाकों में जलजमाव का खतरा

Bihar News: बिहार के इन अमीनों की नौकरी पर लटकी तलवार, सरकार ने दी बर्खास्त करने की चेतावनी; क्या है वजह?

Bihar News: राजस्व महाअभियान के दौरान विशेष सर्वेक्षण अमीनों की हड़ताल पर सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। अमीनों के लॉगइन बंद कर दिए गए हैं और कार्यालय में प्रवेश पर रोक लगी है। सरकार ने बर्खास्तगी की चेतावनी दी है।

Bihar News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा 16 अगस्त से 20 सितंबर 2025 तक चलाए जा रहे राजस्व महाअभियान की शुरुआत के साथ ही पटना में विशेष सर्वेक्षण अमीनों ने हड़ताल कर दी। इस कदम को देखते हुए सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है।


हड़ताल पर गए अमीनों के लॉगइन अकाउंट बंद कर दिए गए हैं और उन्हें सरकारी कार्यालयों में प्रवेश से रोक दिया गया है। विभाग ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि अगर अमीन तत्काल कार्य पर नहीं लौटते हैं, तो उन्हें नौकरी से बर्खास्त कर दिया जाएगा। उनकी जगह नए अमीनों की भर्ती की तैयारी भी शुरू कर दी गई है।


बता दें कि यह महाअभियान जमीन के दस्तावेजों में त्रुटियों को सुधारने के लिए चलाया जा रहा है, जिसमें पंचायत स्तर पर कैंप लगाए गए हैं और प्रत्येक कैंप में 10-10 अमीनों की तैनाती की गई है। हड़ताल की जानकारी विभाग को अभियान शुरू होने के अगले दिन मिली, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि कुछ अमीन विभाग पर दबाव बनाने के उद्देश्य से आंदोलन पर चले गए हैं।


इससे पहले, 14 अगस्त को बिहार राजस्व अमीन संघ के प्रतिनिधियों और विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह के बीच बातचीत हुई थी। इस दौरान सरकार ने वाजिब मांगों पर विचार का आश्वासन दिया था और अमीन संघ ने भी भरोसा दिलाया था कि महाअभियान के दौरान कोई भी अमीन हड़ताल पर नहीं जाएगा। लेकिन इसके बावजूद हड़ताल हो गई, जिससे सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता