ब्रेकिंग
सम्राट सरकार बनते ही लटका पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे? न जमीन अधिग्रहण हुआ, ना ही ROB के डिजायन को मिली मंजूरी, किसी को पता नहीं कि कब बनेगी सड़क✦दिल्ली में तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत दीपके और नेहा बोरा हिरासत में, कनॉट प्लेस में भारी सुरक्षा व्यवस्था✦बेतिया में तस्करी का खेल बेनकाब... लग्जरी कार से गांजे की बड़ी खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तार✦फूल तोड़ने गए किशोर का खेत में खून से लथपथ मिला शव, ईंट से कुचलकर हत्या की आशंका✦करंट से झुलसी छात्रा का हाथ काटने की नौबत, कार्रवाई नहीं होने पर भड़के परिजन, स्कूल के बाहर 3 घंटे तक किया प्रदर्शन✦सम्राट सरकार बनते ही लटका पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे? न जमीन अधिग्रहण हुआ, ना ही ROB के डिजायन को मिली मंजूरी, किसी को पता नहीं कि कब बनेगी सड़क✦दिल्ली में तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत दीपके और नेहा बोरा हिरासत में, कनॉट प्लेस में भारी सुरक्षा व्यवस्था✦बेतिया में तस्करी का खेल बेनकाब... लग्जरी कार से गांजे की बड़ी खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तार✦फूल तोड़ने गए किशोर का खेत में खून से लथपथ मिला शव, ईंट से कुचलकर हत्या की आशंका✦करंट से झुलसी छात्रा का हाथ काटने की नौबत, कार्रवाई नहीं होने पर भड़के परिजन, स्कूल के बाहर 3 घंटे तक किया प्रदर्शन

Bihar News: बिहार को बाढ़ की त्रासदी से मिलेगी मुक्ति, केंद्र सरकार ने तीन अहम परियोजना को दी मंजूरी

Bihar News: हर साल बाढ़ की त्रासदी झेलने वाले बिहार को अब इस बड़ी त्रासदी से मुक्ति मिलने वाली है। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने बिहार को बाढ़ से राहत दिलाने के लिए तीन अहम परियोजनाओं को तकनीकी स्वीकृति दी है।

Bihar News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार को बाढ़ की त्रासदी से मुक्ति मिलने वाली है। बिहार सरकार की मांग पर केंद्र की डबल इंजन सरकार ने राज्य में बाढ़ से सुरक्षा की तीन अहम परियोजनाओं को तकनीकी स्वीकृति प्रदान कर दी है। दिल्ली में मंगलवार को श्रम शक्ति भवन में हुई बैठक में इसकी स्वीकृति दी गई।


दरअसल, बिहार को हर साल बाढ़ की त्रासदी झेलनी पड़ती है। लाखों लोग हर साल बाढ़ के कारण बेघर हो जाते हैं और लोगों की जान भी बाढ़ के पानी में डूबने से चली जाती है। राज्य की नीतीश सरकार की मांग पर केंद्र सरकार ने बागमती-शांति धार-बूढ़ी गंडक नदी जोड़ परियोजना, कमला बलान के दोनों तटबंधों के उच्चीकरण, सुदृढ़ीकरण एवं सड़क निर्माण का फेज-3 तथा सुदृढ़ीकरण एवं सड़क निर्माण (किमी 66 से किमी 132.80 तक) की योजना को तकनीकी स्वीकृति दे दी है।


मंगलवार को दिल्ली स्थित श्रम शक्ति भवन में मंत्रालय के सचिव बेबाश्री मुखर्जी की अध्यक्षता में तकनीकी सलाहकार समिति की 157वीं बैठक आयोजित की गई। बैठक में जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल और अभियंता प्रमुख मनोज रमण मौजूद रहे। जिसमें तीन अहम परियोजनाओं को तकनीकी स्वीकृति मिली। 


केंद्र सरकार ने बागमती-शांति धार-बूढ़ी गंडक नदी जोड़ परियोजना, कमला बलान के दोनों तटबंधों के उच्चीकरण, सुदृढ़ीकरण एवं सड़क निर्माण का फेज-3 और चंपारण तटबंध के उच्चीकरण, सुदृढ़ीकरण एवं सड़क निर्माण की परियोजनाओं को केंद्र की मंजूरी मिली है। इन परियोजनाओं के क्रियान्वयन से एक बड़े इलाके में बाढ़ से दीर्घकालिक सुरक्षा सुनिश्चित होगी और आवागमन के लिए एक वैकल्पिक मार्ग भी मिल जाएगा।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता