ब्रेकिंग
AK-47 फायरिंग मामले में तेजस्वी यादव का सरकार पर गंभीर आरोप, न्यायिक जांच की मांगबांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार ने भी भाजपा प्रत्याशी नीरज सिन्हा के लिए मांगे वोट, बीजेपी ने वीडियो संदेश किया जारीआंदोलनकारियों के सामने झुकी बिहार सरकार: नीट विरोध प्रदर्शन में शामिल छात्रों के खिलाफ सभी मुकदमे वापस लेने की घोषणाछात्रों के सामने झुकी सरकार: प्रदर्शनकारियों पर दर्ज सभी FIR होंगी वापस, बिहार गवर्मेंट का बड़ा फैसला बांकीपुर उपचुनाव: नीरज सिन्हा के लिए सीएम सम्राट ने मांगा वोट, रोड शो में हुए शामिल, बोले.. भाजपा की जीत ही बांकीपुर की जनता की जीतAK-47 फायरिंग मामले में तेजस्वी यादव का सरकार पर गंभीर आरोप, न्यायिक जांच की मांगबांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार ने भी भाजपा प्रत्याशी नीरज सिन्हा के लिए मांगे वोट, बीजेपी ने वीडियो संदेश किया जारीआंदोलनकारियों के सामने झुकी बिहार सरकार: नीट विरोध प्रदर्शन में शामिल छात्रों के खिलाफ सभी मुकदमे वापस लेने की घोषणाछात्रों के सामने झुकी सरकार: प्रदर्शनकारियों पर दर्ज सभी FIR होंगी वापस, बिहार गवर्मेंट का बड़ा फैसला बांकीपुर उपचुनाव: नीरज सिन्हा के लिए सीएम सम्राट ने मांगा वोट, रोड शो में हुए शामिल, बोले.. भाजपा की जीत ही बांकीपुर की जनता की जीत

Bihar News: इस मामले में अव्वल बना बिहार का यह जिला, नीतीश सरकार के खजाने में आएं हजारों करोड़ रुपये

Bihar News: बिहार में दस्तावेज निबंधन में बड़ी सफलता मिली है. पटना सहित कई जिलों से सरकार को मिला 3,418 करोड़ रुपये से अधिक राजस्व मिला है.

Bihar News
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार में दस्तावेज निबंधन के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई है। बीते पांच महीनों अप्रैल 2025 से 17 सितंबर तक में राज्य में कुल 7 करोड़ 57 लाख दस्तावेजों का निबंधन हुआ है, जिससे सरकार को 3 हजार 418 करोड़ 52 लाख रुपये का भारी-भरकम राजस्व प्राप्त हुआ है। 


इस मामले में राजधानी पटना शीर्ष पर रहा, जहां कुल 53 लाख दस्तावेजों के निबंधन से 609 करोड़ रुपये से अधिक की आय सरकारी खजाने में आई है। मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, निबंधन की प्रक्रिया अब शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में समान रूप से मजबूत हो रही है। 


मोतिहारी में 45 लाख दस्तावेजों के निबंधन से 179 करोड़ 51 लाख रुपये का राजस्व मिला है। मुजफ्फरपुर में 43 लाख दस्तावेजों के निबंधन से 185 करोड़ 84 लाख रुपये का राजस्व हुआ है। इसी तरह, बेतिया में 34 लाख दस्तावेज निबंधित किए गए है, जिससे 94 करोड़ 59 लाख रुपये की आय हुई है।


वहीं मधुबनी और समस्तीपुर जिलों में 32-32 लाख दस्तावेजों का निबंधन हुआ है, जिससे क्रमशः 98 करोड़ 3 लाख और 115 करोड़ 87 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता