ब्रेकिंग
ट्रैक्टर की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम, गांव में पसरा मातम✦खगड़िया के पूर्व SP भानु प्रताप सिंह की पत्नी समेत 8 लोगों पर FIR, SHO से पिस्टल छीनने का आरोप ✦दीपावली की रात शुरू हुआ विवाद… देखते ही देखते दो गांवों के लोग आमने-सामने, भारी पुलिस बल तैनात✦CM सम्राट का बड़ा एक्शन, सरकार को चुनौती देने वाले 8 CO समेत 15 अफसरों को किया सस्पेंड✦125 यूनिट फ्री बिजली छोड़ने के लिए SMS भेजेगी बिहार सरकार… इस दिन से शुरू होगा अभियान✦ट्रैक्टर की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम, गांव में पसरा मातम✦खगड़िया के पूर्व SP भानु प्रताप सिंह की पत्नी समेत 8 लोगों पर FIR, SHO से पिस्टल छीनने का आरोप ✦दीपावली की रात शुरू हुआ विवाद… देखते ही देखते दो गांवों के लोग आमने-सामने, भारी पुलिस बल तैनात✦CM सम्राट का बड़ा एक्शन, सरकार को चुनौती देने वाले 8 CO समेत 15 अफसरों को किया सस्पेंड✦125 यूनिट फ्री बिजली छोड़ने के लिए SMS भेजेगी बिहार सरकार… इस दिन से शुरू होगा अभियान

बिहार: राज्य कर्मियों के लिए गुड न्यूज, ईद से पहले ही मिल जाएगी इस महीने की सैलरी

PATNA: बिहार के सरकारी कर्मियों के लिए एक अच्छी खबर है। नीतीश सरकार ने राज्य कर्मियों को ईद से पहले ही वेतन देने का फैसला लिया है। सरकार ने इस महीने का वेतन 20 अप्रैल तक देने का नि

बिहार: राज्य कर्मियों के लिए गुड न्यूज, ईद से पहले ही मिल जाएगी इस महीने की सैलरी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार के सरकारी कर्मियों के लिए एक अच्छी खबर है। नीतीश सरकार ने राज्य कर्मियों को ईद से पहले ही वेतन देने का फैसला लिया है। सरकार ने इस महीने का वेतन 20 अप्रैल तक देने का निर्देश दे दिया है। बिहार सरकार के वित्त विभाग ने इसको लेकर आदेश जारी कर दिया है।


दरअसल, ईद का त्योहार 21-22 अप्रैल को होने की संभावना है। ऐसे में बिहार सरकार ने आदेश दिया है कि इस महीने का वेतन 20 अप्रैल से पहले दे दिया जाए, ताकी मुस्लिम समुदाय के कर्मियों और अधिकारियों को ईद का त्योहार मनाने में कोई परेशानी नही हो।


बता दें कि पिछले साल भी नीतीश सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मियों को ईद का तोहफा दिया था। अब इस साल भी सरकार ने कर्मियों को ईद से पहले वेतन देने का फैसला लिया है। इससे पहले नीतीश सरकार ने रमजान को लेकर ऑफिस टाइम में एक घंटे की छूट दी थी। सरकार ने इस फैसले को सिर्फ इसी साल के लिए नहीं बल्कि इस निर्णय को स्थाई कर दिया है।

टैग्स