ब्रेकिंग
Milk Price Hike: दूध की कीमतों में 8 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी का फैसला, 1 नवंबर से लागू होंगी नई दरें✦6 साल के बच्चे की चमकी किस्मत, 50 लाख की फॉर्च्यूनर जीती✦दरभंगा स्नातक MLC सीट पर RJD का कब्जा, अनिल कुमार झा ने BJP के सर्वेश कुमार को हराया✦मोतिहारी शिक्षा विभाग में 60 लाख का घोटाला, कौन था 'मेकर' और 'अप्रुवर' जिसने सरकारी खजाने पर डाका डलवाया? जून 2024 में DPO (स्थापना) कौन थे..✦दरभंगा स्नातक MLC रिजल्ट में हो रही देरी पर तेजस्वी यादव ने लगाया आरोप, कहा..BJP की जीत खोज रहा चुनाव आयोग✦Milk Price Hike: दूध की कीमतों में 8 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी का फैसला, 1 नवंबर से लागू होंगी नई दरें✦6 साल के बच्चे की चमकी किस्मत, 50 लाख की फॉर्च्यूनर जीती✦दरभंगा स्नातक MLC सीट पर RJD का कब्जा, अनिल कुमार झा ने BJP के सर्वेश कुमार को हराया✦मोतिहारी शिक्षा विभाग में 60 लाख का घोटाला, कौन था 'मेकर' और 'अप्रुवर' जिसने सरकारी खजाने पर डाका डलवाया? जून 2024 में DPO (स्थापना) कौन थे..✦दरभंगा स्नातक MLC रिजल्ट में हो रही देरी पर तेजस्वी यादव ने लगाया आरोप, कहा..BJP की जीत खोज रहा चुनाव आयोग

बिहार: राजधानी में भीषण सड़क हादसा, 2 की मौत, 2 घायल

PATNA : बिहार में रफ्तार का कहर लगातार जारी है। राज्य के अंदर आए दिन कहीं न कहीं से रफ्तार के कारण मौत की सूचना न

बिहार: राजधानी में भीषण सड़क हादसा,  2 की मौत, 2 घायल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में रफ्तार का कहर लगातार जारी है। राज्य के अंदर आए दिन कहीं न कहीं से रफ्तार के कारण मौत की सूचना निकल कर सामने आती रहती है। इसी कड़ी में ताजा मामला बिहार के राजधानी पटना से सटे इलाके बिहटा से जुड़ा हुआ है, जहां सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो लोग घायल बताए जा रहे हैं।


मिली जानकारी के अनुसार, बिहटा आरा राष्ट्रीय राजमार्ग 30 के लेखन टोला गांव के सामने तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने पैदल जा रहे कई लोग को रौंद दिया।जहां इस घटना में मौके पर एक महिला एवं दो साल की एक बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही अन्य महिला घायल बताई जा रही हैं। 


बताया जा रहा है कि, इस घटना में मृतक महिला की पहचान बिहटा थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर बेला गांव निवासी मिथिलेश राय की पत्नी सुभांती देवी एवं मृतक बच्ची की पहचान पाली हाल्ट निवासी राजेंद्र राय की बच्ची भूरी कुमारी दो वर्ष की के रूप हुई है।।जबकि घायल महिला की पहचान दूजा देवी एवं आरती सुंदर के रूप में हुई है जहां दोनों घायलों को स्थानीय लोगों ने पटना रेफर कर दिया है।


इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन आक्रोशित लोगों ने पुलिस के 112 नंबर वाहन पर ईटा पत्थर से हमला कर दिया जिससे पुलिस की 112 नंबर वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।