ब्रेकिंग
बिहार में खाकी भी सुरक्षित नहीं... पुलिसकर्मी की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने पर FIR दर्जबिहार में कर्मा पूजा के दौरान दर्दनाक हादसे: पटना-नालंदा में डूबे कई लोग, 8 की जान गईBihar Politics : बिहार-झारखंड बंटवारे पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, बोले- दुखी मन से की थी वोटिंग; अटल जी की थी अलग सोचBihar Infrastructure Development: सड़क-पुल से लेकर नई फैक्ट्रियों तक... तेजी से बदल रही बिहार की तस्वीर, रियल एस्टेट में भी रौनकबिहार में डिजिटल क्रिएटर की कनपटी पर बंदूक सटाकर लूट, लाखों की नकदी और ज्वेलरी ले उड़े बदमाशबिहार में खाकी भी सुरक्षित नहीं... पुलिसकर्मी की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने पर FIR दर्जबिहार में कर्मा पूजा के दौरान दर्दनाक हादसे: पटना-नालंदा में डूबे कई लोग, 8 की जान गईBihar Politics : बिहार-झारखंड बंटवारे पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, बोले- दुखी मन से की थी वोटिंग; अटल जी की थी अलग सोचBihar Infrastructure Development: सड़क-पुल से लेकर नई फैक्ट्रियों तक... तेजी से बदल रही बिहार की तस्वीर, रियल एस्टेट में भी रौनकबिहार में डिजिटल क्रिएटर की कनपटी पर बंदूक सटाकर लूट, लाखों की नकदी और ज्वेलरी ले उड़े बदमाश

Bihar Rain Alert: बिहार में नहीं टला आंधी-पानी और वज्रपात का खतरा, IMD ने इन जिलों में जारी किया अलर्ट

Bihar Rain Alert: मौसम विभाग ने उत्तर बिहार के कुछ इलाकों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी कर शनिवार को आंधी, बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है।

Bihar Rain Alert
बिहार में नहीं टला आंधी-पानी और वज्रपात का खतरा, IMD ने जारी किया अलर्ट
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Bihar Rain Alert: बिहार में आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा अभी नहीं टला है। शनिवार को राज्य के तीन जिलों में भारी बारिश और आंधी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि नौ जिलों में येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है। लगातार हो रही बारिश और तेज हवाओं से जनजीवन प्रभावित हो रहा है, वहीं तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।


मौसम विभाग ने शनिवार को किशनगंज, अररिया और पूर्णिया जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जहां भारी बारिश और तेज आंधी की संभावना जताई गई है। वहीं, 9 अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी करते हुए 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की चेतावनी दी गई है। बिहार मौसम सेवा केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार कैमूर (भभुआ), रोहतास, औरंगाबाद, बक्सर, भोजपुर, अरवल, पटना, नालन्दा, लखीसराय, शेखपुरा, लखीसराय, गया, जहानाबाद, नवादा, जमुई, मुंगेर, सारण, बेगुसराय, समस्तीपुर, सीवान, गोपालगंज, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, सुपौल और मधेपुरा जिलों के भागों में तेज हवा के साथ मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना है। 


अगले 48 घंटे में मधुबनी, दरभंगा, पटना, भोजपुर, मुजफ्फरपुर, सीतामढी, शिवहर, पूर्वी चंपारण, अररिया और किशनगंज जिलों के भागों में हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा होने की संभावना है। वहीं राज्य में मध्यम गति की पछुआ हवा चलने की संभावना है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक ने बताया कि यह प्री-मानसून का सामान्य प्रभाव है, लेकिन इससे जानमाल को नुकसान से इनकार नहीं किया जा सकता। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वह मौसम विभाग के अलर्ट का पालन करें और सावधानी बरतें।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता