ब्रेकिंग
जहानाबाद में विवाहित महिला को टेंपो चालक से हुआ प्यार, होटल में पकड़े जाने पर लोगों ने कराई शादीमुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बेनीबाद थाने के सब-इंस्पेक्टर, सिपाही और चौकीदार सस्पेंड, वसूली के आरोप में नपेबैद्यनाथ महतो हत्याकांड में नया मोड़, आरोपी त्रिभुवन का वीडियो वायरल, 28 अगस्त की गोलीबारी से किया इनकारGOAL Education Village में NEET 2027 को लेकर विशेष सेमिनार, संस्थान के विशेषज्ञों और NEET टॉपर्स ने छात्रों को बताए सफलता के मंत्ररिलीज के 9 दिन पहले 'द वन' का आया ट्रेलर, तमन्ना भाटिया का अलग अंदाज, फिल्म में लोक आस्था का महापर्व छठ की झलक, देखिये वीडियो जहानाबाद में विवाहित महिला को टेंपो चालक से हुआ प्यार, होटल में पकड़े जाने पर लोगों ने कराई शादीमुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बेनीबाद थाने के सब-इंस्पेक्टर, सिपाही और चौकीदार सस्पेंड, वसूली के आरोप में नपेबैद्यनाथ महतो हत्याकांड में नया मोड़, आरोपी त्रिभुवन का वीडियो वायरल, 28 अगस्त की गोलीबारी से किया इनकारGOAL Education Village में NEET 2027 को लेकर विशेष सेमिनार, संस्थान के विशेषज्ञों और NEET टॉपर्स ने छात्रों को बताए सफलता के मंत्ररिलीज के 9 दिन पहले 'द वन' का आया ट्रेलर, तमन्ना भाटिया का अलग अंदाज, फिल्म में लोक आस्था का महापर्व छठ की झलक, देखिये वीडियो

बिहार : रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर पर बुकिंग क्लर्क खुद लेता रहा नींद, प्राइवेट कर्मी देते रहे लोगों को टिकट ; जानिए क्या है पूरा मामला

JAMUI : रेलवे के निजीकरण की बात आते ही लोगों में विरोध के सूर उठने शुरू हो जाते हैं। इसको लेकर कई तरह की बातें कहीं जाती है। कोई निजीकरण को सही बतलाता है तो कोई इसे सीधे तौर पर गलत

बिहार : रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर पर बुकिंग क्लर्क खुद लेता रहा नींद, प्राइवेट कर्मी देते रहे लोगों को टिकट ; जानिए क्या है पूरा मामला
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

JAMUI : रेलवे के निजीकरण की बात आते ही लोगों में विरोध के सूर उठने शुरू हो जाते हैं। इसको लेकर कई तरह की बातें कहीं जाती है। कोई निजीकरण को सही बतलाता है तो कोई इसे सीधे तौर पर गलत बतलाता है। इन बातों से इतर बीते कल रेल मंत्रालय के तरफ से बिहार में 49 रेलवे स्टेशन का चयन अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत किया गया। जिसमें जमुई रेलवे स्टेशन का भी चयन किया गया है। अब इसी स्टेशन का एक बड़ा खुलासा हुआ है। 


मिली जानकारी के अनुसार,जमुई रेलवे स्टेशन पर एक रेल कर्मी की मिली भगत से टिकट काउंटर में बड़ी धांधली का मामला सामने आया है। जहां स्टेशन पर कई  टिकट काउंटर में महज एक ही टिकट काउंटर चालू रहता है और सबसे बड़ी बात है कि उस टिकट काउंटर का भी बुकिंग क्लर्क आराम से रात डालते ही अपना काम छोड़कर बुकिंग ऑफिस में भी सो जाता है। जिसके कारण रात में टिकट लेने वाले यात्रियों को काफी लंबा इंतजार करना पड़ता है या फिर बिना टिकट यात्रा करना पड़ता है। 


वहीं, जब इस मामले की तहकीकात की गई तो जो बातें सामने आयी उसे इस रेल कर्मी की पोल खुल गई। जो सच्चाई सामने आयी वो बेहद चौकाने वाली थी। बुकिंग क्लर्क डिप्टी के दौरान टिकट काउंटर पर खुद सो रहा था और अपने जगह  किसी अन्य व्यक्ति को टिकट काउंटर पर बैठाकर रेल कर्मी के बदले यात्रियों को टिकट दे रहा था। जमुई रेलवे स्टेशन के प्रभारी स्टेशन प्रबंधक रामाशंकर को इस मामले की जब जानकारी दी गई,तो उनकी बोलती ही बंद हो गई।


इधर, इस मामले प्रभारी स्टेशन प्रबंधक ने बुकिंग काउंटर के सुपरभाइजर लुक्का सिलिंडा से पुरे मामले की जानकारी ली तो मालूम चला कि यह रेलकर्मी का नाम सुमन कुमार है और इसकी नाईट ड्यूटी थी। लेकिन उसके बदले कोई अनाधिकृत व्यक्ति काउंटर पर था और यात्रियों को टिकट दे रहा था। प्रभारी स्टेशन प्रबंधक ने इस मामले में जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता