ब्रेकिंग
Bihar News: राजकीय पुरस्कार के लिए चुने गए हेडमास्टर की ही गिरफ्तारी! छात्राओं के वीडियो कांड में 2 शिक्षक फरार, POCSO केस से मचा हड़कंपअररिया सिविल कोर्ट को 10 सितंबर से पहले आतंकी हमले की धमकी, ई-मेल मिलने के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा प्रशांत किशोर के अभिनंदन समारोह में बिजली गुल: अंधेरे में पॉकेटमारों ने किया हाथ साफ, आधा भाषण देकर पटना रवाना हुए PKविजिलेंस ने भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता को 1 लाख रुपये घूस लेते किया गिरफ्तार, ठेकेदार से 3 लाख की मांगी थी रिश्वत, गिरफ्तारी के बाद पटना आवास पर छापाBuxar Crime: 12 नाबालिग छात्राओं से अश्लील हरकत करने वाले सस्पेंड दोनों शिक्षकों की अब जाएगी नौकरी, शिक्षा मंत्री ने गिरफ्तारी के दिये निर्देशBihar News: राजकीय पुरस्कार के लिए चुने गए हेडमास्टर की ही गिरफ्तारी! छात्राओं के वीडियो कांड में 2 शिक्षक फरार, POCSO केस से मचा हड़कंपअररिया सिविल कोर्ट को 10 सितंबर से पहले आतंकी हमले की धमकी, ई-मेल मिलने के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा प्रशांत किशोर के अभिनंदन समारोह में बिजली गुल: अंधेरे में पॉकेटमारों ने किया हाथ साफ, आधा भाषण देकर पटना रवाना हुए PKविजिलेंस ने भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता को 1 लाख रुपये घूस लेते किया गिरफ्तार, ठेकेदार से 3 लाख की मांगी थी रिश्वत, गिरफ्तारी के बाद पटना आवास पर छापाBuxar Crime: 12 नाबालिग छात्राओं से अश्लील हरकत करने वाले सस्पेंड दोनों शिक्षकों की अब जाएगी नौकरी, शिक्षा मंत्री ने गिरफ्तारी के दिये निर्देश

बिहार: ट्रैक पार करने के दौरान अचानक आ गई ट्रेन : हादसे में मां की मौत ; बेटी की हालत गंभीर

BEGUSARAI : बेगूसराय में रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान मां-बेटी ट्रेन की चपेट में आ गई। दोनों मां-बेटी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान मां की मौत

बिहार: ट्रैक पार करने के दौरान अचानक आ गई ट्रेन : हादसे में मां की मौत ; बेटी की हालत गंभीर
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय में रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान मां-बेटी ट्रेन की चपेट में आ गई। दोनों मां-बेटी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान मां की मौत हो गई जबकि बेटी की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना बेगूसराय रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर की है।


मृतक महिला की पहचान जमुई के झाझा निवासी बालेश्वर साह की 60 वर्षीय पत्नी कैलाशी देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कैलाशी देवी अपने नाती के साथ ट्रेन से बेगूसराय पहुंचीं थी। बेगूसराय से बस पकड़ने के लिए बस स्टैंड जाना था और लोकेशन के आधार पर मेघॉल स्थित एक मंदिर में झाड़फूंक  करवाने किसी बाबा के पास जाने वाले थे। लेकिन ट्रैक पार करने के दौरान अचानक ट्रेन आ गई।


कैलाशी देवी को बचाने के लिए उनकी बेटी रेखा देवी ने बहादुरी दिखाई और ट्रेन के आगे से मां को किसी तरह से खींच लिया हालांकि इस दौरान दोनों मां-बेटी ट्रेन की चपेट में आ गई। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। आनन-फानन में दोनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान कैलाशी देवी की मौत हो गई जबकि बेटी का इलाज जारी है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता