ब्रेकिंग
नहीं रहे 'गजनी' फिल्म के विलेन प्रदीप रावत, 74 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, फिल्म इंडस्ट्रीज में शोक की लहरबेगूसराय में नशीला स्प्रे छिड़क 48 लाख की चोरी, प्रोफेसर और अधिकारी के घर से नकदी-जेवरात उड़ाएपटना नगर निगम कर्मचारी संघ की महापौर के साथ बैठक, सफाई कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल और तीन सूत्री मांगों पर चर्चापटना हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: अनुकंपा पर बहाल शिक्षकों को मिलेगा नियमित वेतनमान, शिक्षा विभाग को 3 महीने का समयशराबबंदी वाले राज्य में 75 लाख की शराब बरामद, राजस्थान का ड्राइवर गिरफ्तारनहीं रहे 'गजनी' फिल्म के विलेन प्रदीप रावत, 74 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, फिल्म इंडस्ट्रीज में शोक की लहरबेगूसराय में नशीला स्प्रे छिड़क 48 लाख की चोरी, प्रोफेसर और अधिकारी के घर से नकदी-जेवरात उड़ाएपटना नगर निगम कर्मचारी संघ की महापौर के साथ बैठक, सफाई कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल और तीन सूत्री मांगों पर चर्चापटना हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: अनुकंपा पर बहाल शिक्षकों को मिलेगा नियमित वेतनमान, शिक्षा विभाग को 3 महीने का समयशराबबंदी वाले राज्य में 75 लाख की शराब बरामद, राजस्थान का ड्राइवर गिरफ्तार

Bihar News: पूर्णिया में 25.17 करोड़ की लागत से NH-107 का होगा चौड़ीकरण-सुदृढीकरण, सरकार ने दी मंजूरी

Bihar News: पूर्णिया जिले में NH-107 के चेथरीयपीर चौक से चम्पानगर तक 7.653 किमी सड़क के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण को सरकार ने मंजूरी दी है। 25.17 करोड़ की लागत से बनने वाली इस सड़क से क्षेत्रीय कनेक्टिविटी और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

Bihar News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News:  बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि पूर्णिया जिले के पथ प्रमंडल अंतर्गत एनएच-107 के चेथरीयपीर चौक से चम्पानगर भाया धनहरा, कुम्हारटोला, जंगैली, जगनी तक कुल कुल 7.653 किलोमीटर सड़क के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। इस परियोजना पर कुल 2517.46 लाख (25 करोड़ 17 लाख 46 हजार) रुपये खर्च किए जाएंगे।


सम्राट चौधरी ने कहा कि पूर्णिया जिले के ग्रामीण एवं अर्ध-शहरी क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण यह मार्ग वर्तमान में संकरी स्थिति में है। इसके सड़क चौड़ीकरण-मजबूतीकरण से यह मार्ग यातायात के लिए अनुकूल बनेगा। इससे क्षेत्रीय कनेक्टिविटी और व्यवसायिक गतिविधियां बढ़ेगी।


उपमुख्यमंत्री ने बताया कि इस योजना की निविदा प्रक्रिया तकनीकी स्वीकृति प्राप्त होने के बाद प्रारंभ की जाएगी। मार्ग किसी अन्य विभाग के अधीन है तो विधिवत हस्तांतरण एवं DLP अवधि पूरी होने के बाद कार्य प्रारंभ किए जाएंगे। 


उन्होंने कहा कि यदि यह पथ OPRMC के अंतर्गत है तो पहले उसे विलोपित करना अनिवार्य होगा। योजना में वर्ष 2025-26 में 1258.00 लाख और वर्ष 2026-27 में 1259.46 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इस योजना का कार्यान्वयन पथ प्रमंडल, पूर्णिया के कार्यपालक अभियंता द्वारा कराया जाएगा।


उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार ग्रामीण और शहरी सड़कों के व्यापक विस्तार और विकास के लिए लगातार काम कर रही है। 2005 की तुलना में आज बिहार में एक विशाल सड़क नेटवर्क स्थापित हुआ है। उन्होंने कहा कि पूर्णिया में एनएच-107 के साथ जुड़े इस मार्ग का चौड़ीकरण-मजबूतीकरण होने से जहां आवागमन सुगम होगा वहीं रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता