ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

बिहार: पुल से नीचे गिरी तेज रफ्तार बाइक, हादसे में दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत

MOTIHARI: पूर्वी चंपारण में एक भीषण सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों भाई अपनी बहन के घर से लौट रहे थे इसी दौरान उनकी बाइक पुल से नीचे जा गिरी और हादसे में ए

बिहार: पुल से नीचे गिरी तेज रफ्तार बाइक, हादसे में दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MOTIHARI: पूर्वी चंपारण में एक भीषण सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों भाई अपनी बहन के घर से लौट रहे थे इसी दौरान उनकी बाइक पुल से नीचे जा गिरी और हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे की मौत अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते मे ही हो गई। हादसा मलाही ओपी क्षेत्र के खजुरिया गांव के पास हुआ है।


मृतकों की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के वरवत पसराई निवासी पारस महतो के 24 वर्षीय बेटे  श्रीनाथ महतो और उसके चचेरे भाई गोलू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शनिवार को दोनों बर्थडे पार्टी का कार्ड देने के लिए अपनी बहन के घर गए थे। देर शाम कार्ड देकर दोनों भाई बाइक पर सवार होकर वापस घर लौट रहे थे, इसी दौरान उनकी बाइक पुल के रेलिंग से जा टकराई। इसके बाद दोनों बाइक समेत पुल से नीचे जा गिरे।


स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने गोलू को मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे को बेहतर इलाज के लिए मोतिहारी रेफर कर दिया। हालांकि मोतिहारी जाने के दौरान बीच रास्ते में ही उसकी भी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। एक ही परिवार के दो लोगों की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें