ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

Bihar Politics: भाजपा पूरे तामझाम के साथ घोषित करने जा रही जिलाध्यक्षों के नाम...कई को दूसरी बार मिला कमान, मंत्रियों- सांसदों को मिला ड्यूटी

वैसे तो बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 में है लेकिन इसकी तैयारी में तमाम पार्टियां अभी से ही जुट गयी है। बीजेपी सबसे पहले अपने संगठन को दुरुस्त करना चाहती है। इसके लिए पहल भी शुरू कर दी गयी है। बिहार के कई जिलों में नये बीजेपी जिलाध्यक्ष बनाये गये हैं

BIHAR POLITICS
चुनाव से पहले BJP की तैयारी
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले BJP अपने संगठन को दुरुस्त करने में जुटी है। पार्टी सधी हुई रणनीति के तहत जिलों में संगठन को गढ़ने में लगी है। इस बार संगठन जिलों की संख्या 45 से बढ़ाकर 52 कर दी गई है। कई जिलों में नए जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा भी कर दी गई है। 


पहली बार केंद्रीय एवं बिहार के मंत्रियों के साथ ही सांसद, वरिष्ठ नेता, पार्टी पदाधिकारियों को जिलों में कूच करने का निर्देश दिया गया है। बिहार भाजपा के बड़े नेताओं को जिलों में जाकर जिलाध्यक्षों के मनोनयन की घोषणा का जिम्मा दिया गया है। भाजपा ने सोमवार को 52 संगठनात्मक जिलों के जिलाध्यक्षों मनोनयन की औपचारिकता भी पूरी कर ली। इससे पहले कुल 1422 मंडल में 1340 मंडल अध्यक्ष के नाम की घोषणा पार्टी ने कर दी है।


नेतृत्व ने कई जिलाध्यक्षों को उत्कृष्ट काम करने के बदले लगातार दूसरी बार जिले की कमान सौंपी है। लगातार दूसरा कार्यकाल प्राप्त करने वाले जिलाध्यक्षों में बेतिया से रुपक श्रीवास्तव,रक्सौल से अशोक पांडेय, बेगूसराय से राजीव कुमार वर्मा, मधेपुरा से दीपक कुमार, खगड़िया से शत्रुघ्न भगत, सुपौल से नरेन्द्र कुमार ऋषिदेव, गोपालगंज से संदीप गिरी, सीतामढ़ी से मनीष गुप्ता और शिवहर से नीरज सिंह शामिल हैं। पहली बार मनोनीत जिलाध्यक्षों में वैशाली उत्तरी से अजब लाल साह,वैशाली दक्षिणी से अजय कुशवाहा,मुजफ्फरपुर पूर्वी से विवेक कुमार और मुजफ्फरपुर पश्चिमी से हरिमोहन चौधरी हैं।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें