ब्रेकिंग
सिविल सर्जन कार्यालय में फाइल चोरी करते पकड़ा गया निलंबित लिपिक, 8 साल तक दो जगह से उठाता रहा वेतन✦Bihar Police : बेगूसराय में जागरण के मंच पर बवाल! महिला डांसर को थप्पड़ मारने का आरोप, भीड़ पर पिस्टल तानने का दावा; एसपी ने दिए जांच के आदेश✦Bihar News : दशहरा की खुशी अचानक मातम में बदली! पटना के इस इलाके में रावण दहन के दौरान मची अफरा-तफरी, 4 महिलाएं घायल✦Bihar Railway News: त्योहार पर घर लौटने वालों को बड़ी राहत, चंडीगढ़-बरौनी स्पेशल ट्रेन का ऐलान, सीवान में भी ठहराव✦Bihar Education News : शिक्षा विभाग में चलेगा तबादला एक्सप्रेस! बिहार के इन कर्मियों पर सरकार की नजर, 30 दिन में बड़ा फैसला✦सिविल सर्जन कार्यालय में फाइल चोरी करते पकड़ा गया निलंबित लिपिक, 8 साल तक दो जगह से उठाता रहा वेतन✦Bihar Police : बेगूसराय में जागरण के मंच पर बवाल! महिला डांसर को थप्पड़ मारने का आरोप, भीड़ पर पिस्टल तानने का दावा; एसपी ने दिए जांच के आदेश✦Bihar News : दशहरा की खुशी अचानक मातम में बदली! पटना के इस इलाके में रावण दहन के दौरान मची अफरा-तफरी, 4 महिलाएं घायल✦Bihar Railway News: त्योहार पर घर लौटने वालों को बड़ी राहत, चंडीगढ़-बरौनी स्पेशल ट्रेन का ऐलान, सीवान में भी ठहराव✦Bihar Education News : शिक्षा विभाग में चलेगा तबादला एक्सप्रेस! बिहार के इन कर्मियों पर सरकार की नजर, 30 दिन में बड़ा फैसला

Bihar Railway News: त्योहार पर घर लौटने वालों को बड़ी राहत, चंडीगढ़-बरौनी स्पेशल ट्रेन का ऐलान, सीवान में भी ठहराव

त्योहारों में बिहार लौटने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ी राहत दी है। चंडीगढ़-बरौनी के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलेगी। खास बात यह है कि ट्रेन का सीवान जंक्शन पर भी ठहराव होगा। जानें रूट, टाइमिंग और पूरी डिटेल।

Bihar Railway News: त्योहार पर घर लौटने वालों को बड़ी राहत, चंडीगढ़-बरौनी स्पेशल ट्रेन का ऐलान, सीवान में भी ठहराव
Tejpratap
Tejpratap
5 मिनट

Bihar Railway News : दीपावली और छठ जैसे बड़े त्योहारों पर बिहार लौटने वाले प्रवासियों की सबसे बड़ी चिंता होती है ट्रेन में सीट मिलना। त्योहार नजदीक आते ही दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दूसरे राज्यों से बिहार आने वाली ट्रेनों में भीड़ बढ़ने लगती है। कई ट्रेनों में टिकट मिलना मुश्किल हो जाता है और यात्रियों को लंबी वेटिंग लिस्ट का सामना करना पड़ता है। ऐसे यात्रियों के लिए रेलवे ने राहत भरी खबर दी है।

त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने चंडीगढ़ और बरौनी के बीच साप्ताहिक त्योहार स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन गोरखपुर के रास्ते चलेगी और खास बात यह है कि इसका सीवान जंक्शन पर भी ठहराव दिया गया है। इससे सीवान के अलावा आसपास के जिलों के उन लोगों को भी काफी सुविधा मिलेगी, जो त्योहार के मौके पर चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों से अपने घर लौटना चाहते हैं।

रेलवे की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 04536/04535 चंडीगढ़-बरौनी-चंडीगढ़ साप्ताहिक त्योहार विशेष ट्रेन दोनों दिशाओं में छह-छह फेरे लगाएगी। यानी यात्रियों को त्योहार के दौरान घर आने-जाने के लिए अतिरिक्त ट्रेन का विकल्प मिलेगा।

चंडीगढ़ से शुक्रवार रात रवाना होगी ट्रेन

चंडीगढ़ से बरौनी जाने वाली ट्रेन संख्या 04536 प्रत्येक शुक्रवार को चंडीगढ़ से रवाना होगी। यह सेवा 23 अक्टूबर से 27 नवंबर 2026 तक चलेगी। चंडीगढ़ से ट्रेन रात 11:45 बजे खुलेगी और निर्धारित मार्ग से होते हुए बिहार पहुंचेगी।ट्रेन अपने सफर के दौरान गोरखपुर, देवरिया सदर और सीवान समेत कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रुकेगी। रेलवे की समय-सारणी के मुताबिक ट्रेन यात्रा के दूसरे दिन शाम करीब 5 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। इसके बाद शाम 6:05 बजे देवरिया सदर और शाम 7:10 बजे सीवान जंक्शन पहुंचेगी।

सीवान से आगे ट्रेन रात 8:30 बजे छपरा, रात 9:50 बजे सोनपुर, रात 10:05 बजे हाजीपुर और रात 11:02 बजे शाहपुर पटोरी पहुंचेगी। इसके बाद ट्रेन बरौनी के लिए रवाना होगी और यात्रा के तीसरे दिन रात करीब 12:30 बजे बरौनी पहुंचेगी।

वापसी में रविवार को बरौनी से चलेगी

जो यात्री बिहार से चंडीगढ़ की ओर लौटना चाहते हैं, उनके लिए भी रेलवे ने विशेष व्यवस्था की है। ट्रेन संख्या 04535 बरौनी-चंडीगढ़ साप्ताहिक त्योहार विशेष ट्रेन प्रत्येक रविवार को बरौनी से रवाना होगी। इसकी सेवा 25 अक्टूबर से 29 नवंबर 2026 तक रहेगी।

बरौनी से यह ट्रेन रात 2:35 बजे खुलेगी। इसके बाद शाहपुर पटोरी सुबह 3:37 बजे, हाजीपुर सुबह 5:05 बजे, सोनपुर सुबह 5:17 बजे और छपरा सुबह 7:05 बजे पहुंचेगी। इसके बाद ट्रेन सीवान जंक्शन पर सुबह 7:55 बजे पहुंचेगी।सीवान के बाद ट्रेन सुबह 8:55 बजे देवरिया सदर और सुबह 10:20 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। इसके बाद यह ट्रेन चंडीगढ़ की ओर आगे बढ़ेगी।

16 कोच की होगी पूरी तरह वातानुकूलित ट्रेन

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस त्योहार स्पेशल ट्रेन में कुल 16 कोच लगाए जाएंगे। इनमें 11 थर्ड एसी, 3 सेकंड एसी और 2 जनरेटर सह लगेज यान (एसएलआर) कोच शामिल होंगे। यानी ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों को बेहतर और आरामदायक सफर का विकल्प मिलेगा।

त्योहारों के दौरान बिहार आने वाली ट्रेनों में सीटों की मांग अचानक बढ़ जाती है। खासकर छठ के समय पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली जैसे राज्यों में रहने वाले बिहार के लोगों की बड़ी संख्या अपने गांव-घर लौटती है। ऐसे में नियमित ट्रेनों में टिकट मिलना यात्रियों के लिए चुनौती बन जाता है। अतिरिक्त स्पेशल ट्रेन शुरू होने से यात्रियों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

सीवान में इस ट्रेन का ठहराव स्थानीय यात्रियों के लिए खास तौर पर महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सीवान के अलावा आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोग चंडीगढ़ और दूसरे शहरों में काम करते हैं। त्योहार पर घर लौटने वालों के लिए यह ट्रेन एक अतिरिक्त विकल्प उपलब्ध कराएगी।

रेलवे की इस पहल से उन यात्रियों को सबसे ज्यादा फायदा मिलने की उम्मीद है, जो दीपावली और छठ के मौके पर समय पर अपने परिवार के बीच पहुंचना चाहते हैं। हालांकि त्योहारों में ट्रेनों में भीड़ को देखते हुए यात्रियों के लिए सलाह है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाएं और टिकट उपलब्धता के अनुसार बुकिंग कराएं।