ब्रेकिंग
पाकिस्तानी नंबर से डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर लाखों की ठगी, मुजफ्फरपुर पुलिस ने यूपी से आरोपी को दबोचा✦दुर्गा पूजा में हुड़दंगियों की खैर नहीं, ट्रैफिक रूल तोड़ा तो होगी सख्त कार्रवाई, बिना हेलमेट घर से ना निकलें✦पटना में प्रदर्शन के बीच गजब का खेल… पुलिस वैन की चाबी लेकर भागे प्रदर्शनकारी, मीडियाकर्मियों से उलझा ड्राइवर✦गुटखा-पान खाने वाले की कोर्ट में एंट्री नहीं, सिगरेट पर भी प्रतिबंध की तैयारी✦UPI पेमेंट पर MDR चार्ज फिलहाल टला, दिवाली के बाद होगा नए नियमों पर फैसला; यूजर्स को बड़ी राहत✦पाकिस्तानी नंबर से डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर लाखों की ठगी, मुजफ्फरपुर पुलिस ने यूपी से आरोपी को दबोचा✦दुर्गा पूजा में हुड़दंगियों की खैर नहीं, ट्रैफिक रूल तोड़ा तो होगी सख्त कार्रवाई, बिना हेलमेट घर से ना निकलें✦पटना में प्रदर्शन के बीच गजब का खेल… पुलिस वैन की चाबी लेकर भागे प्रदर्शनकारी, मीडियाकर्मियों से उलझा ड्राइवर✦गुटखा-पान खाने वाले की कोर्ट में एंट्री नहीं, सिगरेट पर भी प्रतिबंध की तैयारी✦UPI पेमेंट पर MDR चार्ज फिलहाल टला, दिवाली के बाद होगा नए नियमों पर फैसला; यूजर्स को बड़ी राहत

Bihar Police Transfer: बिहार के इस जिले में तीन SHO समेत 14 पुलिसकर्मी इधर से उधर, एसपी ने जारी किया आदेश

Bihar Police Transfer: बिहार के अररिया में अपराध की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए एसपी अंजनी कुमार ने बड़ा फैसला लिया है। एसपी ने तीन थानेदार समेत 14 पुलिस पदाधिकारियों को इधर

Bihar Police Transfer
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Police Transfer: बिहार के अररिया में अपराध की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए एसपी अंजनी कुमार ने बड़ा फैसला लिया है। एसपी ने तीन थानेदार समेत 14 पुलिस पदाधिकारियों को इधर से उधर कर दिया। इसको लेकर एसपी ऑफिस की तरफ से आदेश जारी कर दिया गया है।


रानीगंज के थानेदार निर्माल कुमार यादवेंदु को मध्य निषेध और एएलटीएफ अपराध शाखा का प्रभारी बनाया गया है जबकि मध्य निषेध और एएलटीएफ अपराध शाखा के वर्तमान प्रभारी रंजन सिंह को रानीगंज थाने का कमान सौंपा गया है। वहीं सोनमणी गोदाम के एसएचओ नवीन कुमार को बथनाहा थाने का एसएचओ बनाया गया है और बथनाहा के थानेदार धनोज कुमार गुप्ता को महलगांव थाने में भेज दिया गया है।


वहीं बैरगाछी थाने के जांच अधिकारी संजय कुमार सिंह को सोनामणी गोदाम का थानेदार बनाया गया है। जोकीहाट में तैनात नुसरत प्रवीण को सिमराहा थाना की अनुसंधान इकाई में भेज दिया गया है जबकि इसी थाने में तैनात श्रवण कुमार राम को नरपतगंज थाने में तैनात किया गया है। वहीं सिमराहा थाने से अम्तियाज खान को जोकीहाट थाना में भेज दिया गया है।


अररिया पुलिस केंद्र रजनीकांत को जोकीहाट थाने के अनुसंधान इकाई में तैनात किया गया है। इस केंद्र से कुंदन कुमार को महलगांव थाने से पुलिस लाइन भेज दिया गया है। CCTNS पुलिस कार्यालय की पूनम कुमारी को अररिया थाने की सहायक अनुसंधानकर्ता का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।