ब्रेकिंग
बिहार दारोगा परीक्षा: गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं, रडार पर आए 'ज्यादा रिजल्ट' वाले टॉप 20 सेंटर... EOU ने BPSC से मांगी लिस्टदिल्ली से पटना बुलेट ट्रेन का सपना होगा साकार, 865 किमी कॉरिडोर की डीपीआर रेल मंत्रालय को सौंपी; आया बड़ा अपडेटपटनावासियों के लिए जरूरी खबर, बोरिंग रोड, अशोक राजपथ समेत... 30 इलाकों में आज कई घंटे गुल रहेगी बिजली, देखें पूरी लिस्टबिहार में फिर सक्रिय हुआ मानसून, अररिया-कटिहार समेत 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आज कैसा रहेगा मौसममुजफ्फरपुर में तीज की पूजा कर लौट रही महिला से चेन स्नेचिंग, बाइक सवार बदमाशों ने ढाई लाख की चेन झपटीबिहार दारोगा परीक्षा: गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं, रडार पर आए 'ज्यादा रिजल्ट' वाले टॉप 20 सेंटर... EOU ने BPSC से मांगी लिस्टदिल्ली से पटना बुलेट ट्रेन का सपना होगा साकार, 865 किमी कॉरिडोर की डीपीआर रेल मंत्रालय को सौंपी; आया बड़ा अपडेटपटनावासियों के लिए जरूरी खबर, बोरिंग रोड, अशोक राजपथ समेत... 30 इलाकों में आज कई घंटे गुल रहेगी बिजली, देखें पूरी लिस्टबिहार में फिर सक्रिय हुआ मानसून, अररिया-कटिहार समेत 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आज कैसा रहेगा मौसममुजफ्फरपुर में तीज की पूजा कर लौट रही महिला से चेन स्नेचिंग, बाइक सवार बदमाशों ने ढाई लाख की चेन झपटी

अपराध के खिलाफ बिहार पुलिस का एक्शन: 15 दिन में 347 आरोपी गिरफ्तार, 2500 कुर्की-जब्ती; सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर 100 FIR

Bihar News: बिहार पुलिस ने 15 दिनों के विशेष अभियान में 347 आरोपियों को गिरफ्तार, 2,500 कुर्की-जब्ती की कार्रवाई और सोशल मीडिया दुरुपयोग के 100 मामलों में एफआईआर दर्ज की। महिलाओं की सुरक्षा और कानून जागरूकता अभियान पर भी जोर दिया गया।

Bihar Police News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार पुलिस अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। पिछले 15 दिनों के दौरान राज्यभर में चलाए गए विशेष अभियान के तहत पुलिस पर हमले के मामलों सहित विभिन्न आपराधिक घटनाओं में कुल 347 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। इसकी जानकारी एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) ने दी।



एडीजी के.एस. अनुपम ने बताया कि इस अभियान के दौरान विभिन्न आपराधिक मामलों में करीब 2,500 कुर्की-जब्ती की कार्रवाई भी की गई। इसके अलावा मामलों के शीघ्र निष्पादन के लिए पुलिस अधिकारियों की न्यायालय में गवाही पर विशेष जोर दिया गया, जिसके तहत 5,000 से अधिक गवाही कराई गई।



उन्होंने कहा कि पॉक्सो (POCSO) और अन्य गंभीर मामलों में प्रभावी पैरवी के कारण कई दोषियों को न्यायालय से 20 वर्ष तक की सजा दिलाई गई है। पुलिस का उद्देश्य सिर्फ गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है, बल्कि अपराधियों को सजा दिलाना भी प्राथमिकता है।



के.एस. अनुपम ने बताया कि पुलिस की कार्यप्रणाली को और प्रभावी बनाने के लिए सभी थानों की रियल-टाइम मॉनिटरिंग की जा रही है। वहीं सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर भी लगातार नजर रखी जा रही है। पिछले 15 दिनों में ऐसे मामलों में करीब 100 एफआईआर दर्ज की गई हैं और आरोपियों की लगातार गिरफ्तारी की जा रही है।



एडीजी ने बताया किमहिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा को लेकर बिहार पुलिस पूरी तरह गंभीर है। जल्द ही राज्यभर के स्कूलों और कॉलेजों में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के माध्यम से छात्रों को कानून की जानकारी दी जाएगी, ताकि वे कानूनी अधिकारों और जिम्मेदारियों को समझें, सही रास्ते पर चलें, बेहतर नागरिक बनें और महिलाओं व बच्चियों के सम्मान के प्रति जागरूक हों।

रिपोर्ट- सूरज कुमार, पटना

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता