ब्रेकिंग
30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावनाघर में घुसकर सोए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में मर्डर की आशंका; पंचायत चुनाव लड़ने की कर रहा था तैयारीपटना वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अगस्त से गंगा पर दौड़ेगी मेट्रो जैसी सुपरफास्ट सेवा, जानें टाइम, किराया और रूटBihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! 2500 रुपये में पूरे राज्य के टोल फ्री, जानिए किसे मिलेगा फायदा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावनाघर में घुसकर सोए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में मर्डर की आशंका; पंचायत चुनाव लड़ने की कर रहा था तैयारीपटना वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अगस्त से गंगा पर दौड़ेगी मेट्रो जैसी सुपरफास्ट सेवा, जानें टाइम, किराया और रूटBihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! 2500 रुपये में पूरे राज्य के टोल फ्री, जानिए किसे मिलेगा फायदा

बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन मुस्तैद, सुरक्षा के व्यापक इंतजाम, 500 मीटर दायरे में धारा 163 लागू

Bihar Police Exam: गोपालगंज में बिहार पुलिस अवर निरीक्षक मद्य निषेध प्रारंभिक परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों के 500 मीटर दायरे में धारा 163 लागू कर दिया गया है।

Bihar Police Exam
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Police Exam: गोपालगंज में रविवार को होने वाली अवर निरीक्षक मद्य निषेध प्रारंभिक परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। परीक्षा को शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त संपन्न कराने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



जिले में एसएस बालिका उच्च विद्यालय, वीएम इंटर स्कूल, एमएम उर्दू उच्च विद्यालय और डीएवी उच्च विद्यालय समेत चार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रशासन ने सभी केंद्रों के 500 मीटर दायरे में बीएनएसएस की धारा 163 लागू कर दी है। इस दौरान भीड़ जुटाने, मटरगश्ती, फोटोस्टेट की दुकानें संचालित करने तथा मोबाइल, स्मार्ट वॉच सहित किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध है। 



सदर एसडीएम अनिल कुमार ने बताया कि प्रशासन की पहली प्राथमिकता परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा से बचाना है। इसके लिए परीक्षा केंद्रों के आसपास यातायात व्यवस्था सुचारु रखने, जाम से बचाव, रेलवे और बस सेवाओं पर निगरानी, पेयजल और शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। साथ ही होटल और खाद्य सामग्री की दुकानों पर भी नजर रखी जा रही है, ताकि किसी तरह की कालाबाजारी या कीमतों में अनावश्यक बढ़ोतरी न हो।



उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों के आसपास अवैध इंटरनेट कैफे और संदिग्ध गतिविधियों पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है। प्रत्येक केंद्र पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल और दंडाधिकारी तैनात किए गए हैं। परीक्षार्थियों को परीक्षा परिसर में मोबाइल, स्मार्ट वॉच, अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट और प्रतिबंधित सामान ले जाने की अनुमति नहीं होगी। प्रशासन ने विश्वास जताया है कि सभी आवश्यक तैयारियों के साथ परीक्षा शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त तरीके से संपन्न कराई जाएगी।

रिपोर्ट- नमो नारायण मिश्रा, गोपालगंज

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता