ब्रेकिंग
Bihar IAS Transfer: आधा दर्जन IAS अधिकारियों के प्रभार में बदलाव, अनिल कुमार को भवन निर्माण निगम की जिम्मेदारी जमुई में पहली बार महिला IPS अधिकारी बनीं SDPO, दीप्ति मोनाली ने संभाला कार्यभारबिहार पुलिस सेवा के 3 अधिकारियों का तबादला, कुंदन कुमार बने पटना के SP प्रशासन; देखें पूरी लिस्टBihar Ips Transfer: सम्राट सरकार ने 10 आईपीएस अफसरों का किया ट्रांसफऱ, दो अफसर बने SP तो 8 को SDPO के पद पर मिली पोस्टिंग, लिस्ट देखें...जन्माष्टमी पर कृष्ण बना मासूम… खेल-खेल में निगल गया मोती, सांस की नली में फंसा; अस्पताल पहुंचने से पहले मौतBihar IAS Transfer: आधा दर्जन IAS अधिकारियों के प्रभार में बदलाव, अनिल कुमार को भवन निर्माण निगम की जिम्मेदारी जमुई में पहली बार महिला IPS अधिकारी बनीं SDPO, दीप्ति मोनाली ने संभाला कार्यभारबिहार पुलिस सेवा के 3 अधिकारियों का तबादला, कुंदन कुमार बने पटना के SP प्रशासन; देखें पूरी लिस्टBihar Ips Transfer: सम्राट सरकार ने 10 आईपीएस अफसरों का किया ट्रांसफऱ, दो अफसर बने SP तो 8 को SDPO के पद पर मिली पोस्टिंग, लिस्ट देखें...जन्माष्टमी पर कृष्ण बना मासूम… खेल-खेल में निगल गया मोती, सांस की नली में फंसा; अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

बिहार पुलिस सेवा के 3 अधिकारियों का तबादला, कुंदन कुमार बने पटना के SP प्रशासन; देखें पूरी लिस्ट

बिहार गृह विभाग ने बिहार पुलिस सेवा के 3 अधिकारियों का तबादला किया है। कुंदन कुमार को पटना SP प्रशासन, सोनू कुमार राय को वैशाली ग्रामीण SP और दिलीप कुमार को त्रिवेणीगंज SDPO बनाया गया है।

बिहार न्यूज
तीन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार सरकार के गृह विभाग ने बिहार पुलिस सेवा के 3 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया है। गृह विभाग की ओर से 4 सितंबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार, इन अधिकारियों को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक नए पद एवं स्थान पर पदस्थापित किया गया है।


आदेश के मुताबिक कुंदन कुमार, जो अब तक पटना के ग्रामीण पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात थे, उन्हें पुलिस अधीक्षक (प्रशासन), पटना बनाया गया है।


वहीं सोनू कुमार राय, जो पुलिस अधीक्षक (प्रशासन), पटना के पद पर कार्यरत थे, उन्हें पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण, वैशाली की जिम्मेदारी दी गई है।


इसके अलावा दिलीप कुमार, जो आर्थिक अपराध इकाई, बिहार, पटना में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर तैनात थे, उन्हें अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO), त्रिवेणीगंज, सुपौल बनाया गया है।


तीन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

कुंदन कुमार — पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण, पटना से पुलिस अधीक्षक (प्रशासन), पटना


सोनू कुमार राय — पुलिस अधीक्षक (प्रशासन), पटना से पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण, वैशाली


दिलीप कुमार — पुलिस उपाधीक्षक, आर्थिक अपराध इकाई, बिहार, पटना से SDPO, त्रिवेणीगंज, सुपौल


गृह विभाग के आदेश के अनुसार तीनों अधिकारियों का स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक लागू रहेगा।


बिहार पुलिस सेवा के 3 अधिकारियों का तबादला, कुंदन कुमार बने पटना के SP प्रशासन; देखें पूरी लिस्ट





टैग्स