ब्रेकिंग
जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट

बिहार पुलिस मुख्यालय में चलेगी ‘दीदी की रसोई’, सीएम नीतीश ने किया उद्घाटन

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को सरदार पटेल भवन में ‘जीविका दीदी की रसोई’ का उद्घाटन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जीविका दीदी से बात की और रसोई का जाय

बिहार पुलिस मुख्यालय में चलेगी ‘दीदी की रसोई’, सीएम नीतीश ने किया उद्घाटन
Mukesh Srivastava
1 मिनट

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को सरदार पटेल भवन में ‘जीविका दीदी की रसोई’ का उद्घाटन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जीविका दीदी से बात की और रसोई का जायजा लिया। जीविका दीदियों ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद दिया है।


जीविका दीदी की रसोई के उद्घाटन के मौके पर सीएम ने दीदी की रसोई में बनी खीर का लुत्फ उठाया। इसके बाद सरदार पटेल भवन में ही बिहार कारा उद्योग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी को भी सीएम ने देखा और विभिन्न स्टॉलों पर पहुंचकर उससे जुड़ी जानकारी ली। 


इस दौरान सीएम के साथ उनके प्रधान सचिव दीपक कुमार, गृह विभाग के सचिव के.सेंथिल कुमार, अपर मुख्य सचिव डॉ.एस. सिद्धार्थ समेत विभिन्न विभागों के अन्य अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे।