ब्रेकिंग
BIHAR CRIME: 3 दिन से गायब बच्ची का पड़ोसी के घर मिला शव, इलाके में सनसनी ✦BPSC TRE-4 में फिर बढ़ीं शिक्षक रिक्तियां, अब इतने पदों पर होगी भर्ती, अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी✦'हम नहीं हारे, सीबीआई हारा: NEET छात्रा केस में CBI की क्लोजर रिपोर्ट पर बोलीं मां, कहा..बेटी को न्याय दिलाकर रहेंगे✦ पटना के सिनेपॉलिस सिनेमा हॉल और कोका-कोला कंपनी पर ₹85 हजार का जुर्माना, 20 रुपए की पानी की बोतल 50 में बेची थी✦Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 2 दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, 20 हजार जवान तैनात✦BIHAR CRIME: 3 दिन से गायब बच्ची का पड़ोसी के घर मिला शव, इलाके में सनसनी ✦BPSC TRE-4 में फिर बढ़ीं शिक्षक रिक्तियां, अब इतने पदों पर होगी भर्ती, अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी✦'हम नहीं हारे, सीबीआई हारा: NEET छात्रा केस में CBI की क्लोजर रिपोर्ट पर बोलीं मां, कहा..बेटी को न्याय दिलाकर रहेंगे✦ पटना के सिनेपॉलिस सिनेमा हॉल और कोका-कोला कंपनी पर ₹85 हजार का जुर्माना, 20 रुपए की पानी की बोतल 50 में बेची थी✦Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 2 दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, 20 हजार जवान तैनात

बिहार पुलिस में दारोगा-सार्जेंट भर्ती की मुख्य परीक्षा की तारीख घोषित, तैयारी में जुटा आयोग

PATNA : बिहार पुलिस में दारोगा-सार्जेंट की मुख्य परीक्षा की तारीखों का ऐलान हो गया है. मुख्य परीक्षा 24 अप्रैल को होगी. योग इसकी तैयारियों में जुट गया है. बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग

बिहार पुलिस में दारोगा-सार्जेंट भर्ती की मुख्य परीक्षा की तारीख घोषित, तैयारी में जुटा आयोग
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार पुलिस में दारोगा-सार्जेंट की मुख्य परीक्षा की तारीखों का ऐलान हो गया है. मुख्य परीक्षा 24 अप्रैल को होगी. योग इसकी तैयारियों में जुट गया है. बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने तीन शहरों में परीक्षा केन्द्र बनाए हैं. आयोग के अध्यक्ष सुनीत कुमार ने बताया कि मुख्य परीक्षा दो पालियों में होगी. बिहार पुलिस में दारोगा के 1998 और सार्जेंट के 215 पदों पर बहाली की प्रक्रिया जारी है. 


बता दें कि आयोग ने बीते 26 दिसम्बर को प्रारंभिक लिखित परीक्षा आयोजित की थी. इसका रिजल्ट 2 फरवरी को जारी किया गया था. मुख्य परीक्षा के लिए 47900 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है. आयोग ने अब मुख्य परीक्षा की तैयारियां शुरू कर दी हैं. 24 अप्रैल को दो पालियों में परीक्षा ली जाएगी.


आयोग के मुताबिक, मुख्य परीक्षा के लिए तीन शहरों में इसका सेंटर बनाया जाएगा. पटना के अलावा गया और मुजफ्फरपुर में यह परीक्षा केंद्र बनाये जायेंगे जहां परीक्षा आयोजित होगी. इन शहरों में केन्द्र कहां-कहां होंगे, आयोग इसकी तैयारी में जुटा हुआ है. मुख्य परीक्षा के आधार पर सफल अभ्यर्थियों को चयन शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए किया जाएगा.


आपको बता दें कि पीटी रिजल्ट जारी किए जाने से पहले बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने दारोगा (SI/Sergeant) भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा के लिए एक से अधिक फॉर्म भरने वाले करीब 700 अभ्यर्थियों के आवदेन निरस्त कर दिए हैं.