ब्रेकिंग
बक्सर में लेजर शो के दौरान बड़ी चूक! पूर्व विधायक मुन्ना तिवारी को बताया वर्तमान MLA, भड़के आनंद मिश्रा; CM सम्राट तक पहुंचेगा मामला✦Anant Singh Viral Video: समधन ने अनंत सिंह के काले चश्मे पर कर दिया ऐसा कमेंट, हंसी नहीं रोक पाए लोग; बोलीं- हम क्यों डरेंगे!✦Anant Singh : अनंत सिंह की बेटी की शादी में आएंगे बृजभूषण सिंह, बोले- प्रेम से बुलाया है, जरूर जाएंगे; 25 नवंबर को नदावां में VIP जमावड़ा✦Anant Singh News : बेटी की शादी को यादगार बनाने में जुटे अनंत सिंह, रोज घुड़दौड़ ग्राउंड पहुंचकर देख रहे घोड़ों की प्रैक्टिस; 25 नवंबर को होगा बड़ा आयोजन✦Bihar Chhath Puja 2026: छठ घाटों पर सुरक्षा का चाक-चौबंद इंतजाम, 377 संवेदनशील घाटों पर SDRF-NDRF की तैनाती, 12,806 घाटों पर गोताखोर संभालेंगे मोर्चा✦बक्सर में लेजर शो के दौरान बड़ी चूक! पूर्व विधायक मुन्ना तिवारी को बताया वर्तमान MLA, भड़के आनंद मिश्रा; CM सम्राट तक पहुंचेगा मामला✦Anant Singh Viral Video: समधन ने अनंत सिंह के काले चश्मे पर कर दिया ऐसा कमेंट, हंसी नहीं रोक पाए लोग; बोलीं- हम क्यों डरेंगे!✦Anant Singh : अनंत सिंह की बेटी की शादी में आएंगे बृजभूषण सिंह, बोले- प्रेम से बुलाया है, जरूर जाएंगे; 25 नवंबर को नदावां में VIP जमावड़ा✦Anant Singh News : बेटी की शादी को यादगार बनाने में जुटे अनंत सिंह, रोज घुड़दौड़ ग्राउंड पहुंचकर देख रहे घोड़ों की प्रैक्टिस; 25 नवंबर को होगा बड़ा आयोजन✦Bihar Chhath Puja 2026: छठ घाटों पर सुरक्षा का चाक-चौबंद इंतजाम, 377 संवेदनशील घाटों पर SDRF-NDRF की तैनाती, 12,806 घाटों पर गोताखोर संभालेंगे मोर्चा

बिहार पुलिस में चयनित महिला दारोगा ने बॉयफ्रेंड को दिया धोखा, पर्सनल वाला फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी तो जेल भिजवा दी

KATIHAR : बिहार पुलिस में तैनात एक महिला दारोगा के ऊपर उसके प्रेमी ने धोखा देने और जेल भिजवाने का आरोप लगाया है. मामला कटिहार जिले का है, जहां प्रेमिका पर एसिड फेंकने, जान मा

बिहार पुलिस में चयनित महिला दारोगा ने बॉयफ्रेंड को दिया धोखा, पर्सनल वाला फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी तो जेल भिजवा दी
First Bihar
3 मिनट

KATIHAR :  बिहार पुलिस में तैनात एक महिला दारोगा के ऊपर उसके प्रेमी ने धोखा देने और जेल भिजवाने का आरोप लगाया है. मामला कटिहार जिले का है, जहां प्रेमिका पर एसिड फेंकने, जान मारने और सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल कर बदनाम करने की धमकी देने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. यह मामला प्रेम-प्रसंग का बताया जा रहा है.


घटना कटिहार जिले के सिकंदरा थाना इलाके की है, जहां पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. बताया जा रहा है कि युवक ने अपनी प्रेमिका को एसिड फेंकने, जान मारने और सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल कर बदनाम करने की धमकी दी थी. इस मामले में बताया जा रहा है कि युवक 4 साल से बहादुरपुर गांव की रहने वाली एक लड़की के साथ रिलेशनशिप में था. दोनों फेसबुक के माध्यम से एक दूसरे से मिले थे और फिर देखते ही देखते दोनों में काफी गहरा प्यार हो गया. 


जान पहचान प्रगाढ़ होने के बाद दोनों के बीच प्यार के बीज अंकुरित होने शुरू हो गए. इसी बीच एक प्रतियोगिता परीक्षा के दौरान मुलाकात होने के बाद दोनों का प्यार परवान और भी ज्यादा चढ़ने लगा. बात शादी तक आ पहुंची और प्यार में पड़े दोनों प्रेमी-प्रेमिका साथ जीने मरने की कसमें भी खाने लगे. लेकिन इसी बीच दोनों के प्यार में एक नया ट्विस्ट आया.


प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही प्रेमिका का चयन 2018 में दारोगा के पद पर हो गया. एसआई के पद पर चयनित होने के बाद लड़के ने अपनी प्रेमिका पर शादी का दवाब बनाना शुरू कर दिया. वहीं लड़की अपने प्रेमी से धीरे-धीरे कन्नी काटना शुरू कर दी. जिसके बाद प्यार में अंधा हो चुके युवक ने अपनी दरोगा प्रेमिका को चेहरे पर एसिड फेंक देने और पुरानी तस्वीरें एवं वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर बदनाम करने की धमकी देना शुरू कर दिया.


21 नवंबर को दरोगा पद पर चयनित लड़की ने सिकंदरा थाना में कटिहार जिला अंतर्गत कोढ़ा थाना क्षेत्र के झिकटिया गांव निवासी जगदीश महतो के पुत्र अंजेश कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवायी. जिसके बाद सोमवार की रात्रि सिकंदरा थाना के अवर निरीक्षक अफजालुल हक ने कटिहार पुलिस की मदद से एसआई लड़की के साथ मोबाइल लोकेशन के माध्यम से कटिहार स्थित महाराजगंज मुहल्ला के एक लॉज से प्रेमी अंजेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया और उसे जेल भेज दिया.  

टैग्स