ब्रेकिंग
युवक की मौत मामले में हाथी ‘विजयलक्ष्मी’ को मिली जमानत, महावत और मालिक अब भी जेल में बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानयुवक की मौत मामले में हाथी ‘विजयलक्ष्मी’ को मिली जमानत, महावत और मालिक अब भी जेल में बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयान

दिनदहाड़े बिहार पुलिस के जवान की गोली मारकर हत्या, एक माह में दारोगा समेत 3 का मर्डर

MUZFFARPUR: दिनदहाड़े बिहार पुलिस के जवान की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. यही नहीं जवान के हथियार भी बाइक सवार अपराधी लेकर फरार हो गए और पुलिस अपराधिय

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

MUZFFARPUR: दिनदहाड़े बिहार पुलिस के जवान की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. यही नहीं जवान के हथियार भी बाइक सवार अपराधी लेकर फरार हो गए और पुलिस अपराधियों का तांडव देखती रही. घटना मुजफ्फरपुर के जिले के सकरा के मारकन चौक की है.

एक माह में दारोगा समेत तीन की हत्या

बता दें कि एक माह के अंदर में बिहार में अपराधियों ने दारोगा समेत तीन की हत्या कर दी है. 20 अगस्त को छपरा में अपराधियों ने दारोगा और जवान की गोली मारकर हत्या कर दी थी. जिसके बाद फिर अपराधियों मुजफ्फरपुर में घटना को अंजाम दिया है.

चेकिंग के दौरान मारी गोली

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि बाइक चेकिंग के दौरान अपराधियों ने जवान मलेश्वर राम को गोली मार दी और हथियार लेकर भाग गए. पुलिस चौक पर चेकिंग अभियान चला रही थी. इस दौरान ही अपराधियों ने हमला कर दिया. मुंगेर जिले के रहने वाले मलेेश्वर सकरा थाना में तैनात है.

हॉस्पिटल में कराया गया भर्ती

घायल जवान को निजी हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. घटनास्थल पर कई अधिकारी पहुंचे हुए हैं. फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU SHARMA

FirstBihar संवाददाता